Saturday, 29 August 2026

जिला प्रमुख बसंल ने तृतीय श्रेणी अध्यापक पदो एवं अनुकम्पा नियुक्ति के तहत कनिष्ठ लिपिक के पद पर दी नियुक्ति


जिला प्रमुख बसंल ने तृतीय श्रेणी अध्यापक पदो  एवं अनुकम्पा नियुक्ति के तहत कनिष्ठ लिपिक के पद पर दी नियुक्ति

टोंक जिला स्थापना समिति जिला परिषद, टोंक की बैठक सरोज बसंल, जिला प्रमुख, जिला परिषद, टोंक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विधालय अध्यापक भर्ती -2022 अन्तर्गत आशाराम चौधरी, समोदरा गुर्जर, को अध्यापक लेवल प्रथम एवं कालूराम मीना अध्यापक लेवल द्वितीय विषय विज्ञान गणित एवं कोयल एवं आत्माराम चौधरी को अध्यापक लेवल द्वितीय विषय सामाजिक अध्ययन के पदों पर नियुक्ति के लिए वसुन्धरा मीना पुत्री रामबाबू मीना को अनुकम्पा नियुक्ति के तहत कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति दिये जाने का जिला स्थापना समिति में सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। 

बालू राम धाकड अध्यापक लेवल द्वितीय विषय हिन्दी विशेष शिक्षा, मनोज कुमार वर्मा, कविता रेवाडिया अध्यापक लेवल द्वितीय विषय अंग्रेजी,  सूरजमल चौधरी अध्यापक लेवल द्वितीय विषय सामाजिक अध्ययन के परिवीक्षा काल पूर्ण होने पर स्थाईकरण का अनुमोदन के लिए  जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), प्रारम्भिक शिक्षा, टोंक से प्राप्त प्रस्तावों का जिला स्थापना समिति में सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। 

 बैठक मे प्रतिष्ठा पिलानिया मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, टोंक, सुरेश चौधरी अतिरिक्त जिला कलेक्टर, टोंक,  ललित कुमार अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, टोंक मीना लसाडिया, जिला षिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा(मुख्यालय), टोंक,  पंकज गुप्ता, अतिरिक्त प्रषासनिक अधिकारी, जिला परिषद, टोंक बैठक में उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts