



असम के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया बुधवार को विधानसभा आए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कटारिया और देवनानी की लगभग आधे घंटे की मुलाकात भी हुई।

कटारिया ने विधान सभा की कार्यवाही भी देखी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन को अवगत करवाया कि असम के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया राज्यपाल दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देख रहे है। विधानसभा का डिजिटल म्यूजियम देखने आये शिव के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने परिचय लिया। उनके विद्यालय और शिक्षा की जानकारी ली। असम के राज्यपाल कटारिया भी बच्चों से मिले।