Saturday, 29 August 2026

26 जुलाई 11:25 मिनट पर गांव - गांव शहर - शहर वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजेगा राष्ट्रीय गान : कर्नल देव आनंद


26 जुलाई 11:25 मिनट पर गांव - गांव शहर - शहर वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजेगा राष्ट्रीय गान  :  कर्नल देव आनंद

10 जुलाई 2024 जयपुर  कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्ष से गांठ के अवसर पर राजस्थान सरकार एवं राष्ट्रीय  शहीद सम्मान समिति द्वारा प्रदेश के हर स्कूल एवं शिक्षा विभाग के कार्यालय में 26 जुलाई 2024 दोपहर 11:25 पर विद्यार्थी अध्यापक एवं भूतपूर्व सैनिक एक साथ मिलकर कारगिल युद्ध के 527 वीरगति प्राप्त करने वाले सैनिक के सम्मान में राष्ट्रीय गान के गायन का ऐतिहासिक पहल से प्रदेश के नागरिक युवा एवं भूतपूर्व सैनिक उत्साहित है ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद ने बताया कि कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर एकता का परिचय देते हुए वीर  सैनिकों के सम्मान में देश भर के स्कूल एवं कार्यालय में विद्यार्थी ,एनसीसी कैडेट एवं भूतपूर्व सैनिक मिलकर अपने-अपने निवास स्थान के नजदीकी स्कूल या अमर जवान ज्योति के स्थान पर 1 मिनट का मौन तथा राष्ट्रगान का आयोजन किए जाने के लिए राष्ट्रीय शहीद समिति की ओर से आग्रह किया जा रहा है । राजस्थान की तर्ज पर दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं भारत केंद्र सरकार से 26 जुलाई 11:25 पर राष्ट्रीय गान के आयोजन का आग्रह किया जा रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री कर्नल शिशुपाल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से देश एक आवास में अपने वीर सैनिकों के पीछे खड़ा ही नहीं दिखाई देगा तथा देश का हर युवा को राष्ट्र के लिए बलिदान की प्रेरणा मिलेगी । 

कर्नल ने आग्रह किया कि इस अवसर पर देश के हर नागरिक एवं हर संस्था को अपने-अपने स्थान पर देश के लिए बलिदान देने वाले 527 वीर सैनिकों के सम्मान में 1 मिनट का मौन तथा राष्ट्रीय गान का आयोजन करें। हर वर्ष वैसे भी हर नागरिक एवं संस्था अपने-अपने तरीके से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में वीर पुत्रों को सम्मान देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस वर्ष कारगिल युद्ध विजय के 25वीं वर्षगांठ के मौके पर देशभर के भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स एवं अन अस अस के विद्यार्थी तथा नागरिक अपने अपने निवास स्थान के नजदीकी सरकारी स्कूल या जन गण मन  गायन स्थान पर 26 जुलाई को 11:25 मिनट पर राष्ट्रीय गान के गायन के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मां भारती के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले सैनिकों के पीछे एकता का संदेश दे।।

Previous
Next

Related Posts