Saturday, 29 August 2026

टोंक जिले को भाजपा सरकार ने दी बजट में कई सौगातें,बजट में मिली सौगातों से टोंक का होगा विकास : सरोज बंसल


टोंक जिले को भाजपा सरकार ने दी बजट में कई सौगातें,बजट में मिली सौगातों से टोंक का होगा विकास  : सरोज बंसल

टोंक जिला प्रमुख सरोज बसंल ने कहा कि राजस्थान-सरकार का वर्ष 2024-2025 का परिवर्तित बजट  दिया कुमारी वित्त मंत्री राजस्थान सरकार की ओर से प्रस्तुत किया गया  जिसमें टोंक जिले को कई सौगाते मिली है।

उन्होने बताया कि  टोडारायसिंह-केकड़ी, देवली, मालपुरा व अलीगढ़-टोंक हेतु शहरी पेयजल योजनाओं में 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से उच्च जलाशय, पाइप लाइन आदि के कार्य, थड़ोली से केकड़ी के मध्य भांसू गांव के समीप पाइप लाइन का कार्य (केकड़ी) 24 करोड़ 81 लाख रुपये व अन्य सड़क निर्माण कार्य- संवारिया- झाडली- देवल- लम्याजुनादार- लाम्बाहरिसिंह सड़क (मालपुरा)-टोंक 25 करोड़ रुपये बनास नदी पर दोडवाडी से बोरडा सड़क मय काजवे का निर्माण(3.5 किमी.) (निवाई)- टोंक 25 करोड़ रुपये देवली-उनियारा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के कार्य 20 करोड़ रुपयों की स्वीकृति मिली है।

उन्होंने कहा कि  प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण सुविधायें उपलब्ध कराने तथा उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से निवाई-टोंक, में नवीन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, देवली मालपुरा निवाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से उप जिला चिकित्सालयों में क्रमोन्नयन,  झाडली (मालपुरा) उप स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नयन, लाम्बाहरिसिंह, डिग्गी (मालपुरा), पीपलू को ग्राम पंचायत से नगरीय इकाई गठन व क्रमोन्नयन, देवली-उनियारा में स्थित गलवा बांध के माईनरों का जीर्णोद्धार 7 करोड़ रुपये,  अलीगढ़ कस्बे को नई पाइपलाइन की सौगात बजट आवंटित किया गया एवं पीपलू-टोंक में कृषि मण्डी की घोषणा की गई।

जिला प्रमुख ने बताया कि राजस्थान-सरकार का वर्ष 2024-2025 बजट में टोंक जिले को बहुत महत्तवपूर्ण घोषणा की गई जिससे टोंक जिले में विकास के कार्या को गति में मिलेगी। टोंक जिले में पेयजल की सुविधाये बढेगी, ग्रामीण क्षेत्रो को कई सडको से एक दूसरे को जोडने से ग्रामीणोंजनो का लाभ मिलेगा तथा ग्राम पंचायतों को नगरीय ईकाइ में परिवर्तन करने से भी विकास होगा। राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट विकास के नये आयाम स्थापित करेगा जिसमें बेरोजगारों को रोजगार, सडको निर्माण को गति मिलेगी, षिक्षा क्षैत्र मे नये विद्यालय ,महाविधालयों की घोषणा से श्ज्ञिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित होगें।

Previous
Next

Related Posts