Saturday, 29 August 2026

बदलाव लाने वाला बजट, भाजपा ने बजट को विकासोन्मुखी और कांग्रेस ने बताया निराशाजनक


बदलाव लाने वाला बजट, भाजपा ने बजट को विकासोन्मुखी और कांग्रेस ने बताया निराशाजनक

भाजपा शासति सरकार के बजट को भाजपा ने लोकल्याणकारी एवं हर वर्ग के लिए विकासोन्मुखी बजट बताते हुए मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मन्त्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस बजट से राज्य में खुशहाली आएगी।वहीं कांग्रेस ने कहा है कि बजट में महंगाई ,बेरोजगारी नियन्त्रण को लेकर कोई प्रयास नही किया गया।कांग्रेस ने कहा कि यह बजट किसानों एवं युवाओं सहित अन्य वर्गो के लिए निराशाजनक है।

पांच सालों में राजस्थान उन्नत,विकसित व अग्रणी राज्य  बनेगा: मेहता

भाजपा जिलाध्यक्ष वं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने वित्त मंत्री दिया कुमारी की ओर से राज्य की भाजपा शासित भजन लाल सरकार के पेश किए गए बजट को अगणी राजस्थान का बजट बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं दिया कुमारी का आभार प्रकट किया हैं।  मेहता ने कहा कि अगले 5 सालों मे 4 लाख सरकारी नौकरी के प्रस्ताव से राज्य के बरोजगार युवाओं एवं युवतियों को सरकार ने खुशियों का उपहार दिया है। जिलाध्यक्ष ने कृषि किसान, सार्वजनिक परिवहन, खाटू श्याम मंदिर कोरिडोर, सामजिक सुरक्षा उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्मार्ट मीटर, 2 लाख से ज्यादा घरेलु कनेक्शन की घोषणा सहित राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को राजस्थान के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होने विश्वास जताया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार राजस्थान को उन्नत और विकसित राज्य अवश्य बनाएंगी। पूर्व विधायक मेहता ने अधिस्वीकृत पत्रकारो को अलग से निशुल्क स्वस्थ्य  बीमा योजना शुरू किये जाने जैसी घोषणाओं मामले में हर्ष व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता ने राज्य की पिछली कांग्रेस  सरकार के कोसते हुए कहा कि पिछले पांच साल तक कुशासन से जनता त्रस्त रही लेकिन वहीं भजनलाल शर्मा की अगुवाई में भाजपा सरकार निरंतर हर क्षेत्र मे राहत देने के लिए  निरंतर प्रयासरत है।

भाजपा  जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा राजस्थान विधानसभा में पेश किये गए बजट भाषण को सुना ।जिस दौरान

कोषाध्यक्ष सुनील जैन  पूर्व प्रधान खैमराज जैन, शिक्षाविद महेंद्र चौधरी बाबूलाल गुंसारिया, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया,रामबाबू गुप्ता, नरेन्द्र अजमेरा विजय सिंह राजावत,गुड्डू बाबूलाल गुप्ता चावला,सीताराम चावला,अनिल शर्मा पार्षद बादल साहू, पार्षद राहुल गुर्जर,मुकेस यादव, महेन्द्र सिरोठा,जिला मीडिया सयोंजक राहुल शर्मा, सह सयोंजक प्रियवीर सिंह मोहित शर्मा, किशनलाल गुर्जर, सरपंच कन्हैया लाल गुर्जर एडवोकेट छोटूलाल पहाड़ीया, राकेश शर्मा, कुलदीप, नरेन्द्र अजमेरा,नंदकिशोर, दिलीप सिंधी, वाहिद खान, आलम जेब,तारिक़ अजीज, हसीन खान पंकज सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।किसान महापंचायत राजस्थान के युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चैधरी ने कहा कि इस बजट में किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद की गारंटी का कानून नही मिल पाया। इतना ही नही खरीद केंद्र को ऊंट के मुंह में जीरा के समान बताते हुए कहा कि खरीद केवल कुछ ही केन्द्रो में होती है, यदि खरीद केंद्र प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति को बना दिया जाता तों किसान को परेशानी कम उठानी पड़ती एवं आने -जाने का खर्च भी कम होता। राजस्थान सरकार के बजट में फिर से टोंक को  निराशा हाथ लगी। इसमें रेल के लिए कोई बजट आवंटित नहीं किया गया।

रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष अकबर खान ने कहा कि जब की केन्द्र सरकार ने टोंक रेल परियोजना के लिए 101 करोड़ रूपये दिए थे लेकिन उस 101 करोड़ का इस्तेमाल करने के लिए राज्य सरकार को इस बजट में टोंक रेल परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति व आधी राशी की करनी थी घोषणा लेकिन आज राज्य के बजट में नही हुई टोंक रेल के लिए कोई घोषणा नहीं की।उन्होंने कहा कि अब देखना ये होगा कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई  राशी को आख़िर कहा लगाया जाएगा ।पूर्व में  भजनलाल शर्मा  को भी टोंक रेल परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति व आधी राशी के लिए शिष्टमंडल द्वारा  ज्ञापन दिया गया था। मुख्यमंत्री  ने कहा था टोंक की रेल के लिए कुछ करेगें लेकिन आज राज्य के बजट में फिर से टोंक को निराशा हाथ लगी।

राजस्थान की भाजपा सरकार का बजट पूर्णतया दिशाहीन है। बजट भाषण थोथी घोषणाओं, झूठे तथ्यों एवं हताशा से भरा हुआ था।यह कहना है कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा,पूर्व जिला प्रवक्ता ज़र्रा र खान का ।

 बजट प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए कहा कि बजट में किसान के लिए एम एस पी, कृषि लागत कम करने, आमजन को महंगाई से राहत देने एवं गरीब को 25 लाख तक नि:शुल्क इलाज देने का कोई प्रयास नहीं दिखा। बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं, नौकरीपेशा एवं मध्यमवर्ग के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की भी उपेक्षा की गई। 

भाजपा सरकार बजट में वो सारे वादे भूल गई जिनकी घोषणा उन्होंने अपने संकल्प पत्र में की थी। इस बजट की धरातल पर क्रियान्विति भी दूर-दूर तक नज़र आना मुश्किल है।किसान,जवान,मज़दूर किसी तबके के लिए इस बजट में कुछ दिखाई नहीं देता है । टोंक के लोगो को निराशा हुई है ।

Previous
Next

Related Posts