Saturday, 29 August 2026

टोंक से साँवरिया सेठ बस सेवा शुरू,भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता ने बस को दिखाई हरी झंडी


टोंक से साँवरिया सेठ बस सेवा शुरू,भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता ने बस को दिखाई हरी झंडी

टोंक से साँवरिया सेठ बस सेवा जो टोंक की बहुप्रतीक्षत मांग थी के शुरू होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने राजस्थान रोड़वेज की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मेहता ने बस के चालक एवं परिचालक का भी माल पहनाकर स्वागत किया। इस बस सेवा के शुरू होने से  टोंक से धार्मिक स्थल साँवरिया सेठ जाने वाले श्रडालुओं को काफी सुविधा हो गई है, ये बस सेवा नियमित रूप से दोपहर 12.15 बजे टोंक से चलेगी। रोड़वेज प्रबंधन की तरफ से जिलाध्यक्ष मेहता का माला पहनाकर स्वागत किया। मेहता ने कहा कि राजस्थान की डबल इंजन सरकार द्वारा रोड़वेज को समृद्ध एवं  लाभ युक्त निगम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

कार्यक्रम में चीफ  मैनेजर नंदकिशोर मीणा, प्रबंध संचालक राजेंद्र प्रसाद, प्रबंधक वित्त पियूष, प्रबंधक प्रशासन शिवनारायण चौधरी, रमेश गढ़वाल,  पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, पार्षद बादल साहू, अजय राज बना, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, गोपाल बाज्या, गौरव चारण, पार्षद अमजद अली, सीताराम चावला,  हकीकत राय सौदा, नरेन्द्र अजमेरा, प्रियवीर सिंह, गिरधारी नकवाल, तारिक अजीज, मुकेश यादव, गुल्लु, हसीन खान, हीरालाल महावर, दिलीप सिंधी, रामावतार कीर, सुरेन्द्र मेहरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts