



टोंक जिले में विधानसभा उप चुनाव देवली-उनियारा को लेकर भाजपा की तैयारी सम्बन्धी बैठक मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला टोंक की एक आवश्यक बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में आगामी उप चुनाव देवली-उनियारा विधानसभा को लेकर आयोजित की गई जिसमें प्रदेश चुनाव प्रभारी जितेन्द्र गोठवाल, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भण्डाना, प्रदेश महामंत्री ने संगठन की संरचना का वृत लिया ओर चुनाव की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये। प्रदेश महामंत्री भण्डाना ने कार्यकर्ताओं को पिछले चुनावों की समीक्षा कर अपने पुराने मतभेद-मनभेद को भुलाकर कार्यकर्ताओ से पार्टी का कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में अजमेर संभाग के प्रदेश प्रभारी अंतर सिंह भण्डाना, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व प्रधान कैलाश चतुर्वेदी, खेमराज मीणा, भाजता नेता नरेश बंसल, उनियारा-देवली से पूर्व में रहे भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, पालिका अध्यक्ष देवली नेमीचन्द जैन, पूर्व चैयरमेन रेखा जैन, उनियारा पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश बड़ाया,राजेन्द्र राणावत, नमोनारायण गौत्तम, महावीर गुर्जर, लक्ष्मीनारायण मीणा, बनवारी चौधरी, लोकेश दरोगा ,शिक्षाविद्, महेन्द्र चौधरी, शिवजीराम चौधरी, पुरूषौत्तम जैन, सुनील जैन एव भाजपा नेता रमेश गढ़वाल उपस्थित थे।