Saturday, 29 August 2026

हाथरस हादसे का दोषी मानकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसडीम, पुलिस के सीओ सहित से अधिकारियों को किया निलंबित,भोले बाबा को क्लीन चिट


हाथरस हादसे का दोषी मानकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसडीम, पुलिस के सीओ सहित से अधिकारियों को किया निलंबित,भोले बाबा को क्लीन चिट

हाथरस हादसे के 7 दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एसडीम, पुलिस के सीओ सहित से अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबित होने वालों में एसडीम रविंद्र कुमार,सीओ  आनंद कुमार के अलावा इंस्पेक्टर आशीष कुमार, तहसीलदार सुशील कुमार और चौकी इंचार्ज कचौरा मनवीर सिंह और पारा चौकी इंचार्ज बृजेश पांडे शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की।

एसआईटी की रिपोर्ट के बाद सरकार ने 9 पॉइंट पर बयान जारी किया। जिसमें आयोजकों और प्रशासनिक अधिकारियों को लापरवाह बताया गया। लेकिन कहीं भी भोले बाबा का जिक्र नहीं है। इस तरह जिला प्रशासन के बाद सरकार से भी भोले बाबा को क्लीन चिट मिल गई है। उसका नाम FIR में भी नहीं था।

    Previous
    Next

    Related Posts