



टोंक जिले की निवाई पुलिस ने बनस्थली मोड रिको एरिया में स्थित गोगरिन वेयर हाऊसेस कम्पनी के गोदाम से सोमवार की रात को चनें के 100 से अधिक कट्टे चोरी करने के पांच आरोपियों को पांच घण्टे में आराेिपयों को धरदबोचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मिश्रीलाल पुत्र घासीलाल गुर्जर निवासी सिरोही थाना दत्तवास हाल असिस्टेंट मैनेजर गोगरिन वेयर हाऊसेज कम्पनी निवाई ने निवाई पुलिस थाना में इस आशय का मामला दर्ज कराया कि वह गोगरिन वेयर हाऊसेस कम्पनी निवाई मे कार्यरत है तथा कम्पनी के बनस्थली मोड रिको इण्डस्ट्रीज एरिया के प्लाट संख्या एच-155 में स्थित गोदाम में करीबन 8730 चने व अन्य जींस के कट्टे व बोरी रखी हुई थी। सोमवार की रात्रि को लगभग 6-7 अज्ञात युवक गौदाम के ताले तोडकर अन्दर घुस गए।जो पिकअप गाडी व 2-3 मोटर साईकिल सेसवार होकर आए थे तथा करीब 2 घंटे के अन्दर पिकअप मे 100 से ज्यादा चने की बोरिया चुरा करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरु किया ।
मामले की गम्भीरता को भांपते हुए जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के निर्देर्शो की पालना में थाना निर्वाइ क्षेत्र मे अपराधियों की धरपकड के सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक वमृत्युन्जय मिश्रा वृत्ताधिकारी वृत्त निवाई के पर्यवेक्षण मे हरिराम वर्मा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी निवाई के नेतृत्व मे गठित विषेष टीम ने कार्यवाही करते हुए दीपक कुमार मीणा पुत्र भरतराम निवासी भाकरी तन वीरतेजाजी नगर पुलिस थाना प्रागपुरा जिला कोटपुतली, युवराज पुत्र जयवीर सिंह शेखावत निवासी ढाणी केरौडी तनराजनौता पुलिस थाना प्रागपुरा जिला कोटपुतली ,रतन लाल उर्फ तनू पुत्र प्रहलाद मीणा निवासी कोठीया वालों की ढाणी तनवीर तेजाजी नगर पुलिस थाना प्रागपुरा जिला कोटपुतली, राजेश पुत्र कल्याण जाति गुर्जर निवासी भोमियाजी की ढाणी तन मण्ढाभाकरी पुलिस थाना प्रागपुरा जिला कोटपुतली तथा दीपक कुमार मीणा पुत्र बोदन लाल निवासी झाखडी पुलिसथाना थानागाजी जिला अलवर को पकडा है।