



कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट नवनिर्मित स्कूल भवन के लिए बधाई देते हुए कहा कि अब बच्चियों को पढने के लिए अच्छा वातावरण व संसाधन मिलेगे।आज दुनिया बदल रही है ऐसे समय में शिक्षा प्रणाली साथ ही व्यवस्थाअेों में भी बदलाव की जरूरत है ,उन्होंने कहा कि सभी तरह की शिक्षा बच्चों को मिले।बच्ची दो परिवार में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है सिर्फ बिल्डिंग ही नहीं बल्कि बच्चियों को अच्छी शिक्षा मिले यह पहली प्राथमिकता होनी चाहिए ।
टोंक विधायक सचिन पायलट ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहना के साढे चार करोड रूप्ए की लागत से नवनिर्मित भवन तथा सरस्वती की प्रतिमा का लोकार्पण किया। पायलट ने भामाशाह मीना तोषनीवाल,रमेश चंद्र गुप्ता ठेकेदार को सम्मानित किया।जिस दौरान टोंक - सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीणा,नागर परिषद टोंक के सभापति अली अहमद, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ,कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश चोरासिया,मेहमूद शाह,टोंक देहात कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा,टोंक शहर ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि या भामाशाह आर्थिक मदद करता है तो वह कोई खर्च नहीं बल्कि निवेश होता है । शिक्षा केवल पढ़ाई नहीं होती बल्कि उसकी अच्छे नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बनी इस बिल्डिंग में कोई कमी नहीं आएगी चाहे शिक्षको की कमी हो या कोई अन्य सुविधाओं या किसी विषय खोलने की सभी आवश्यकताएं पूरी की जाएगी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सांसद हरीश चंद्र मीणा ने कहा कि इस देश का विकास शिक्षा से ही होगा जिससे गरीबी,बेरोजगारी,अंधविश्वास से छुटकारा मिलेगा।शिक्षा ही सब समस्याओं का समाधान है ।प्रधानाचार्य कृष्णा चौधरी ने अपने स्वागत भाषण में विद्यालय की स्थापना 1940 से लेकर अब तक के सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वाटर कूलर,भूगोल ,इतिहास ,विज्ञान विषय शुरू किए जाने सहित अन्य सुविधाओं की मांग की।
इससे पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट टोंक पहुंचे तो छावनी चैराहा पर रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने पायलट को गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। जिस दौरान चैधरी, सुरेश, हरिनारायण मीणा, रामकेश शर्मा, शाहिद लाहौरी, सत्यापाल जाट, हरीश गुर्जर, छोटू योगी, विजय महावर, मनीष, हार्षिता , मोनिका, मीनाक्षी आदि मौजूद थीं।