Saturday, 29 August 2026

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी 10 जुलाई को करेंगे बजट पेश, मुख्यमंत्री शर्मा से मुलाकात की ,बजट को दिया अंतिम रूप


 उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी 10 जुलाई को करेंगे बजट पेश, मुख्यमंत्री शर्मा से मुलाकात की ,बजट को दिया अंतिम रूप
बजट 2024-25 को अंतिम रूप दिए जाने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोरा एवं अन्य अधिकारियों के साथ।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार 10 जुलाई को विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार का पहला फूल बजट पेश करेंगे। 

उन्होंने मंगलवार को सचिवालय में वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बजट को अंतिम रूप दिया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट के बारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंची।

उन्होंने बजट के संबंध में कुछ आवश्यक जानकारियां भी मुख्यमंत्री शर्मा को दी। इस अवसर पर वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिवअखिल अरोड़ा,शासन सचिन केके पाठक सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को प्रातः11 बजे विधानसभा में भजनलाल सरकार का बजट प्रस्तुत करेंगी। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट को अन्तिम रूप दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्णा कान्त पाठक, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश कुमार ठकराल एवं निदेशक (बजट) बृजेश शर्मा उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts