



राजस्थान विश्वविद्यालय की समाज विज्ञान पीठ के निदेशक के पद पर डॉ. राजेश कुमार शर्मा की नियुक्ति की गई है।
डॉ. शर्मा वर्तमान में गांधी अध्ययन केन्द्र के निदेशक एवं राजस्थान विश्वविद्यालय की एन.सी.सी. के आफीसर इन्चार्ज है। इससे पूर्व में डॉ. शर्मा राजस्थान विश्वविद्यालय में चीफ वार्डन का तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक जून माह में पूरा कर चुके हैं। इसके अलावा वे नेहरू अध्ययन केन्द्र के निदेशक एवं कुलानुशासक मण्डल के सदस्य भी रह चुके है।
डॉ. राजेश कुमार शर्मा पूर्व में कुलपति के प्रशासनिक सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं। आपने राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सलाहकार के रूप में भी दायित्व निवर्हन किया है। राजस्थान विश्वविद्यालय की बी.ओ.एस के सदस्य के अलावा देश के अनेक केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम मण्डल के सदस्य हैं।
डॉ. शर्मा पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (BOM) के भी सदस्य रह चुके हैं।