



सोमवार 8 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने शिक्षा संकुल में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
कुणाल ने परिषद स्थित प्रकोष्ठों का प्रत्येक कक्ष में जाकर अवलोकन किया । अनुपस्थित अधिकारियों/ कार्मिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शिक्षा सचिव कृष्ण कुणालने SPD , ASPD, DC , DD द्वारा राजकाज पर e file निस्तारण कार्य प्रक्रिया को भी जाँचा।