Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने पहले गलती से राज्यमंत्री की और बाद में कैबिनेट की शपथ दिलाई

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने पहले गलती से राज्यमंत्री की और बाद में  कैबिनेट की शपथ दिलाई

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। पहले गलती से रामनिवास रावत ने राज्य मंत्री की शपथ ले ली थी इसके बाद उन्हें फिर से कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। राज भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई मंत्री शामिल हुए।

मोहन मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि विधायक रामनिवास रावतअपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप देंगे। इस्तीफा स्वीकार होने के साथ ही यहां बाद में उपचुनाव होगा।

Previous
Next

Related Posts