



नगर निगम अजमेर और क्रीड़ा भारती अजयमेरू के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2024 के समापन समारोह मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी , विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त महेश शर्मा ,नगर निगम अजमेर महापौर बृजलता हाडा , उप महापौर नीरज जैन के आतिथ्य में भव्य समापन हुआ।
मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा जीत और हार से खिलाड़ियों को प्रेरित होना चाहिए । और हार कर निराश होने के बजाय और मेहनत करनी चाहिए और जीत के लिए प्रयास करनी चाहिए।
मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने खिलाड़ियों की तरफ से उप महापौर नीरज जैन की मांग पर अजमेर में कबड्डी, फुटबाल, बास्केटबॉल, हॉकी, के भारतीय खेल प्रथिकरण की एकेडमी खोलने का आश्वासन दिया। नीरज जैन ने सभी का धन्यवाद दिया और खिलाड़ियों को खेलने को प्रोत्साहित किया। समारोह में 670 विजेता उपविजेता को पुरस्कृत किया गया।

कुल 4118 प्रतिभागियों ने भाग लिया । जिसमे 3015 पुरुष खिलाड़ी एवम 1103 महिला खिलाडियों ने भाग लिया । नीरज जैन ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, क्रीड़ा भारती अजयमेरू के सदस्यों, शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षकों, खेल विषशज्ञो, खिलाड़ियों एवम अजमेर कें खेल प्रेमियों का धन्यवाद अर्पित किया । इस आयोजन में खेल विशेषज्ञ सहित कुल 278 लोग इस आयोजन का हिस्सा बने।