Saturday, 29 August 2026

भाजपा महिला मोर्चा टोंक ने लगाए पेड़,अंजलि गुप्ता ने कहा- प्रत्येक मंडल में लगाएं जाएंगे 100 पेड़


भाजपा महिला मोर्चा टोंक ने लगाए पेड़,अंजलि गुप्ता ने कहा- प्रत्येक मंडल में लगाएं जाएंगे 100 पेड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निर्देशानुसार, भाजपा महिला मोर्चा टोंक जिला संयोजक अंजली गुप्ता के नेतृत्व में टोंक जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

अंजलि गुप्ता ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में 100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 

इस अभियान की शुरुआत करते हुए महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता ने टोंक देहात मंडल के ग्राम इलाहीपुरा पहुंचकर राजकीय विद्यालय में 20 पौधे लगाकर हरियाला राजस्थान का संदेश दिया।

गुप्ता ने कहा कि पूरी दुनिया आज ग्लोबल वार्मिंग का शिकार हो रही है। ऐसे में जरूरत है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाए। 

कार्यक्रम में गुप्ता के साथ लक्ष्मी बैरवा, ममता देवी, अलका देवी, मंजू, कंचन देवी, रामकन्या, फोजिया, सपना, प्रियंका सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित  थीं।

Previous
Next

Related Posts