Saturday, 29 August 2026

ग्रेटर नगर निगम जयपुर लाइसेंस समिति की बैठक,पूर्व में पेंडिंग डेयरी बूथ आवंटन अगले 15 दिवस में निस्तारित करने का निर्णय


ग्रेटर नगर निगम जयपुर लाइसेंस समिति की बैठक,पूर्व में पेंडिंग डेयरी बूथ आवंटन अगले 15 दिवस में निस्तारित करने का निर्णय

ग्रेटर नगर निगम जयपुर लाइसेंस समिति की बैठक  मुख्यालय पर शुक्रवार को समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।समिति की बैठक में निर्णय किया गया कि पूर्व में पेंडिंग डेयरी बूथ आवंटन अगले 15 दिवस में निस्तारित किए जाएंगे। पुराने डेयरी बूथों के किराया बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी कर बकाया राशि वसूली जाएगी। राशि जमा ना करने पर आवंटन रद्द किए जाएंगे। 

ग्रेटर नगर निगम  क्षेत्र में बिना लाइसेंस शुल्क दिए होटलों के अलावा मैरिज गार्डन में चल रहे बैंक्विट हॉल से लाइसेंस शुल्क वसूला जाएगा।जयपुर में संचालित हो रहे होटल को भी ट्रेड लाइसेंस लेने को लेकर सख्ती की जाएगी। 

जयपुर ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में नए पार्किंग जोन बनाए जाने के लिए सभी जोनों में स्थान चिह्नित किए जाएंगे। बैठक में समिति सदस्य कविराज सैठी, राधेश्याम बोहरा, पारस जैन, प्रियंका अग्रवाल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सरिता चौधरी,लाइसेंस समिति सचिव अरविंद सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts