Saturday, 29 August 2026

कलक्टर की जनसुनवाई अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस,आमजन अधिकाधिक पेड़ लगाएं: डाॅ. सौम्या झा


कलक्टर की जनसुनवाई अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस,आमजन अधिकाधिक पेड़ लगाएं: डाॅ. सौम्या झा

टोंक उपखंड की ग्राम पंचायत पराना में बृहस्पतिवार को आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर डाॅ. सौम्या झा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर कहा कि आमजन की पेयजल, विद्युत एवं चिकित्सा संबंधी शिकायतों का निस्तारण शीघ्र किया जाएं।

जिला कलक्टर डॉ. सौम्य झा ने जनसुनवाई में ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम, दूसरे एवं तीसरे बृहस्पतिवार को ग्राम, उपखंड एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जनसुनवाई में आने वाले परिवादियों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध सीमा में किया जाएं। 

कलक्टर डॉ. सौम्य झा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्राम पंचायत के परिसर में पौधारोपण करके आमजन से अधिकाधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी 3 माह पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाकर प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का निर्वाह कर सकते है। उन्होंने विकास अधिकारी सविता राठौड़ से टोंक ब्लाॅक में पौधारोपण अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उपखंड अधिकारी टोंक राहुल सैनी, तहसीलदार रामधन गुर्जर एवं सरपंच गिर्राज जाट समेत अन्य मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts