


बजरी ट्रेक्टर-ट्रॉली चालक ने पुलिस की हैल्प लाइन सेवा 112 के खडे वाहन के टक्कर मार करके तेज गति से भागते समय उसको पकडने की कोशिश में हैड कांस्टेबल खुशीराम बैरवा भी ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गम्भीर रूप घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए राजकीय सआदत अस्पताल टोंक लाया गया जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया। पुलिस हैड कांस्टेबल खुशीराम बैरवा की मंगलवार की देर रात एसएमएस अस्पताल जयपुर में मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली टोंक पुलिस थाना में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके एक युवक को हिरासत में लिया गया है,जिससे पूछताछ की जा रही हैं।
वहीं दूसरी तरफ अवैध बजरी कारोबार में लिप्त आरोपी ट्रेक्टर-ट्रॉली चालक को सख्त सजा दिए जाने सहित शहीद का दर्जा दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर बैरवा समाज ने पुलिस लाइन टोंक से जूलूस निकाल करके जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगो के समर्थन में लिखित में आश्वासन दिए जाने की जिद की। इस दौरान ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा,पूर्व जिला परिषद सदस्य मणिन्द्र लोदी भी वहां पहुंच गए जिन्होंने समझाईश की कोशिश की लेकिन गुस्साएं लोगों ने विधायक सचिन पायलट के खिलाफ भी जम करके नारेबाजी की। अपनी मांगों को लेकर प्रर्दशनकारी चन्द्रभान अस्पताल टोंक के संचालक डाॅक्टर चन्द्रभान,अशोक बैरवा की अगुवाई में दिन के 12 बजे से जिला कलक्ट्रेट में पडाव डाले हुए।
कानूून एवं शांन्ति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक राजेश विद्यार्थी,कोतवाली पुलिस थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव,सदर टोंक पुलिस थानाधिकारी ब्रजमोहन कविया सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
इस मामले में बैरवा समाज की तरफ से बुधवार को खुशीराम बैरवा की बजरी माफियों ने मिलीभगत करके हत्या करने की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही, खुशीराम बैरवा को ऑन ड्यूटी राजकार्य करते हुए मृत्यु होने पर राजकीय शहीद का दर्जा देकर सभी परिलाभ देने, हाउसिंग बोर्ड में एचआईजी साईज का मकान निशुल्क आवंटित किए जानेे, मृतक खुशीराम बैरवा की तीनों संतानों को उनकी योग्यता के अनुसार विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा की सम्पूर्ण व्यवस्था, एक करोड़ रूपये नगद राज्य सरकार से क्षतिपूर्ति मुआवजा एवं मृतक खुशीराम बैरवा के नाम से उनके ग्राम पंचायत स्तरीय उच्च माध्यमिक का नाम रखे जाने की मांग का ज्ञापन मुख्यमन्त्री के नाम जिला कलक्टर टोंक को दिया गया।
मांगों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, डॉ. चंद्रभान, भीमसेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा आदि की अगुवाई में बैरवा समाज के लोगों ने जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, साथ ही लिखित में आश्वासन दिए जाने को जिस करते हुए धरने पर बैठ गए, जिस दौरान वृत्ताधिकारी टोंक राजेश विद्यार्थी एवं कोतवाली थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव ने समझाईश की, लेकिन प्रदर्शनकारी टस से मस नहीं हुए। लिखित में पत्र लिए जाने की मांग को लेकर तीन बार जिला कलक्टर से भी वार्ता की। लेकिन कोई नतीजा नही निकला इस मामले में जिला कलक्टर डाॅक्टर सौम्या झा ने बैरवा समाज की तरफ से दिया गए ज्ञापन को मुख्यमन्त्री के सचिव को भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक राजेश विद्यार्थी ने बताया कि हैड कांस्टेबल खुशीराम बैरवा की गैर इरादतन हत्या किए जाने का मामला कोतवाली टोंक पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। साथ ही इस मामले में जावेद उर्फ गप्फार पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ताल कटोरा टोंक को हिरासत में लिया गया है।