Saturday, 29 August 2026

हिन्दू समाज देश की आत्मा,इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगा करके लोकतंत्र की हत्या की: मेहता


हिन्दू समाज देश की आत्मा,इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगा करके लोकतंत्र की हत्या की: मेहता

भाजपा को तरफ से पूरे प्रदेश मे आपातकाल को लेकर मनाये जा रहे 'काला दिवस 'कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को टोंक जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व मे संगोष्टी आयोजित की गई। जिसमे भाजपा के नेताओं ने लोकतंत्र पर हुए इस हमले को लेकर कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर करारा प्रहार किया।

जिलाध्यक्ष मेहता ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए बताया की 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को काला दिवस दिया। उस दौरान भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार को छीन लिया गया तथा मीडिया में बोलने की आजादी पर पाबंदी लगा दी, विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं को जेलों मे भर दिया गया, नसबंदी के नाम पर अत्यचार किये गए ।

आज़ वही कांग्रेस जिसने संविधान पर 90 बार से ज्यादा हमले किये वो आज़ संविधान बचाओ की नौटंकी कर देश को गुमराह करने का काम कर रहे।,संविधान का आदर सम्म्मान भारतीय जनता पार्टी ने किया, संविधान के निर्माता बाबा साहब को सच्चा सम्मान दिया तो भारतीय जनता पार्टी ने दिया। कांग्रेस ने भारत रत्न तक नहीं दिया था लेकिन भाजपा उनको भारत रत्न दिया।

मेहता ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संसद मे सम्पूर्ण हिन्दू समाज को हिंसक बताये जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि हिन्दू समाज देश की आत्मा है ।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल, नरेश बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल जैन, दीपक संगत ने भी अपने विचार प्रकट  किये। कार्यक्रम के अंत मे मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

संगोष्ठी में पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, जय नारायण वर्मा, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन,कार्यक्रम सयोंजक रमेश गढ़वाल पार्षद बादल साहू,राजेश शर्मा, महेन्द्र चौधरी, पुष्पेंद्र जैन, सुनील जैन, महेन्द्र सिरोठा विष्णु चावला, जिला. मीडिया सह सयोंजक प्रियवीर सिंह गौरव चारण, रविंद्र कुमावत, भंवर सिंह, सीताराम चावला, नरेन्द्र अजमेरा,विश्वजीत राठौर पंकज सैनी रामावतार किर,चौथमल विजय, दिलीप सिंधी, मोनू जांगिड़, तारिक अजीज, हसीन तोसीफ, कालू काबरा,हर्षित शर्मा, बुध्दि प्रकाश जीतू सैनी  ,शिवराज चावला, राम शर्मा, भवानी सैनी,अंकित शर्मा आदि  कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts