Saturday, 29 August 2026

हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे,मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंपा


हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे,मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंपा

जेल से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर से हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार शाम 7.20 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपाई सिर्फ 152 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। 2 फरवरी 2024 को वे मुख्यमंत्रीबने थे।

चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के अनुसार मैंने काम किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई ने अपनी बात कह दी है। ये गठबंधन का फैसला है।

इस दौरान उन्होंने महागठबंधन विधायक दल के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल कभी भी हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

इससे पहले रांची में मुख्यमंत्री के निवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया।

    Previous
    Next

    Related Posts