


लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में अपने संबोधन के दौरान हिंदू समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने तथा हिंदुओ को हिंसक कहे जाने के विरोध में भाजपा प्रकोष्ठ हाईकोर्ट इकाई जयपुर द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन हाई कोर्ट के गेट नंबर 5 पर किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुदेश सैनी, हाई कोर्ट इकाई संयोजक मनु भार्गव, हाई कोर्ट इकाई सह संयोजक वीरेंद्र गोदारा, राजेंद्र सिंह राघव, भाजपा नेता डॉक्टर अखिल शुक्ला, योगेंद्र सिंह तंवर, एडवोकेट निधि खंडेलवाल, एडवोकेट मीनाक्षी पारीक, एडवोकेट राजेंद्र सिंह तवर, एडवोकेट महिपत लाल मीणा, बाबूलाल सैनी, सुषमा पारीक, प्रकाश ठाकुरिया, संदीप बाजपेई, एडवोकेट जुगल शर्मा, एडवोकेट हरीश कांडपाल, एडवोकेट टी पी पांडे, एडवोकेट बॉबी दत्ता, सुमन शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता सम्मिलित हुए।