Saturday, 29 August 2026

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने परिवार सहित महाराजा भर्तृहरि एवं पांडूपोल में हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना


नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने परिवार सहित महाराजा भर्तृहरि एवं पांडूपोल में हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर से जयपुर यात्रा के दौरान परिवार सहित महाराजा भर्तृहरि एवं पांडूपोल में हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना कर  देश व प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की।

जूली ने बताया कि विधानसभा सत्र से पूर्व देव दर्शन कर हनुमान जी ने जहां भीम का घमंड तोड़ा था वही आज पूजा कर केंद्र की मोदी सरकार के अहंकार को समाप्त करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि वैसे तो इस बार देश की जनता ने केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनादेश देकर उनके चेहरों की हवाईया उड़ा दी है। 

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने विश्व प्रसिद्ध पांडूपोल मंदिर में निशुल्क प्रवेश की बजट में घोषणा की थी प्रदेश सरकार के मुखिया को इस पर अमल करते हुए श्रद्धालुओं के पक्ष में इस घोषणा को अविलंब रूप से स्वीकृत करना चाहिए। पूजा के दौरान पुजारी ने नेता प्रतिपक्ष जूली की कलाई पर डोरा बांधकर उन्हें प्रसादस्वरूप दुपट्टा उढाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि  पेमाराम सैनी,कल्लूराम पुजारी, लेखराज सैनी, रामप्रताप मीना, पूरन मल मीना, शंकर लाल सैनी, पांडूपोल महंत चेतन शर्मा ,महंत बाबूलाल शर्मा और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts