Saturday, 29 August 2026

रोटरी क्लब टोंक बनास ने किया डॉक्टर्स और सीए डे सेलिब्रेशन


रोटरी क्लब टोंक बनास ने किया डॉक्टर्स और सीए डे सेलिब्रेशन

रोटरी क्लब टोंक बनास की नई कार्यकारिणी ने सोमवार डॉक्टर्स डे तथा सी ए डे को अध्यक्ष प्रदीप गहलोत ने नए सत्र के  कार्यक्रम की शुरुआत की।  नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए क्लब के  रोटरीयन डाॅ. प्रदीप गहलोत को अध्यक्ष  एवं  सीए  रोटेरियन आकाश  को सचिव मनोनीत किया गया ।

रोटरी क्लब टोंक बनास  के अध्यक्ष डॉ.प्रदीप गहलोत की अगुवाई में सोमवार को डॉक्टर्स व सीए डे सेलिब्रेट  किया गया जिस दौरान चार्टर्ड प्रेसिडेंट रोहिताश्व कुमावत, सीनियर ट्रेनर सुनील जैन, सचिव आकाश जैन,  पूर्व क्लब अध्यक्ष बादल साहू, पूर्व सचिव तुशांत टिक्कीवाल व अनिल अजमेरा आदि उपस्थित थे । जिन्होंने  डॉक्टर्स व सीए डे सेलिब्रेट करते हुए सआदत अस्पताल टोंक में डॉ.बी एल मीणा, डॉ.खेमराज बंशीवाल, डॉ.संदीप राजोतिया, डॉ.अमरदीप , डॉ. नवेंद्र पाठक, डॉ.बी एल नामा, डॉ.निसर्ग, डॉ.रामजस चैधरी, डॉ.राजीव यादव, डॉ.जसवंत चैधरी, डॉ.रामेश्वर , डॉ. जियाउल हक आदि को सम्मानित किया साथ ही केक काट करके बधाई दी गई। साथ ही चार्टड एकाउंटेंट्स दिवस को श्यामलाल जैेन,अभिनव जैन,श्रीकांत बढ़ाया,राजकुमार,जयंत जैन, अमित गोयल,अशोक शर्मा का  सम्मान सीए श्याम लाल जैन के ऑफिस में किया गया।

इनरव्हील क्लब एवं  रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स डे को सयुंक्त  रूप से सरकारी और गैर सरकारी डॉक्टर्स का माल्यार्पण करके अभिनन्दन किया गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष दीपिका सिंघल ,सचिव श्वेता सिंघल ,इनरव्हील क्लब न्यू  जैन  की अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंघल ,रोटरी क्लब के मोईन निजाम , के आर खान ,कलीम अहमद ,ब्रजमोहन गुप्ता अशोक कक्कड़ और अधिवक्ता प्रेमचंद जैन  क्लब के सदस्यों के साथ सआदत अस्पताल गए तथा सभी डॉक्टर्स को माला पहनाई और उन्हें बधाई दी। इसके बाद महिला चिकित्सालय जाकर वहां सभी डॉक्टर्स का अभिनन्दन किया। 75000  से अधिक सिजेरियन ऑपरेशन करके रिकॉर्ड बनाने वाली डॉक्टर गीता माहेश्वरी के घर जाकर उनका तथा उनके पति डॉक्टर गोपाल माहेश्वरी ,डॉक्टर शशि कुर्मी  और डॉक्टर अर्चना सिंघल  का स्वागत करकेबधाई दी। सीए  प्रभा गोयल का भी माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष दीपिका सिंघल ने कहा कि एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को डॉक्टर्स के काम के लिए उन्हें सम्मान दिया जाता है। डॉक्टर्स को हर रोज लोगों की सेवा में लगा देखा जा सकता है।  उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया जाता है, कोरोना काल में जिस तरह से डॉक्टर्स ने लोगों की जान बचाने के लिए खुद की जान खतरे में डाली थी, उसे कोई नहीं भूल सकता। सचिव श्वेता सिंघल  ने कहा कि इस दिन को पहली बार साल 1991 में मनाया गया था और तबसे हर साल एक जुलाई को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर बीसी रॉय के सम्मान में मनाया गया था, बीसी रॉय प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक होने के साथ-साथ एक सम्मानित डॉक्टर भी थे,जिन्हें 4 फरवरी, 1961 को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। जिस दौरान अंजू कक्कड़ ,ऋचा सिंघल ,रिजवाना कलीम अहमद ,मीना  मंगल ,सुधा लोढा ,स्नेहा बम्ब ,सुनीता वर्मा,कमलेश अग्रवाल,अल्पना अरविन्द  ,बीना   जैन,सुशीला गुप्ता ,मोनू जैन ,ऋतू विजय ,लक्ष्मी  जैन,सरिता विजय ,सरोज तोतला ,मंजू गर्ग ,कामिनी वर्मा  भी मौजूद थी।

Previous
Next

Related Posts