


बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर की ओर से वर्ष 2021-22 के अंतर्गत इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड से जिले में अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा वेदिका छापरवाल पुत्री रवि टेलर टोंक को स्कूटी का वितरण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया ने बालिका का माल्यार्पण व मुंह मीठा करवाया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चौथमल चौैधरी, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद मीणा, कान सिंह मीणा, पारसमल जैन, देवेंद्र वैष्णव, गोविंद बंसल एवं विष्णु टेलर इत्यादि कार्मिक उपस्थित थे।