


जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी विधायक प्रशांत शर्मा, प्रभारी सचिव नरेश चौधरी, बृजलाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन पर चर्चा की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त किये।
विधायक प्रशांत शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपकी मेहनत से लोकसभा की सीट कांग्रेस जीत गई । उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की कथनी एवं करनी में बड़ा अंतर है, पिछले 6 महीने में कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है ।
उन्होंने कहा कि टोंक से मधुमक्खी पालन को भरतपुर ले जाने से वर्तमान राज्य सरकार एवं भाजपा के लोगों की मानसिकता का पता चलता है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को आने वाले समय में चुस्त एवं दुरुस्त किया जाएगा। जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले कुछ समय में टोंक जिले में कांग्रेस संगठन खड़ा हो जाएगा । उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार सिर्फ लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां देश को जोडऩे वाली रही है । टोंक जिले से मधुमक्खी पालन उत्कृष्ट केंद्र को भरतपुर ले जाने की मुख्यमंत्री भजनलाल की मंशा को हम पूर्ण नहीं होने देंगे तथा कांग्रेस कार्यकर्ता इसके लिए सडक़ पर संघर्ष करेगा, यह टोंक जिले के साथ बहुत बड़ी ना इंसाफी है।
बैठक को नरेश चौधरी, बृजलाल मीणा, रामबिलास चौधरी, पूर्व विधायक कमल बैरवा, सै. मेहमूद शाह, शिवजी राम मीणा, मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष गोगाराम चौधरी, पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष जय, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, माया सुवालका, विनोद पुजारी, इरशाद बेग, अहसान बाबा, हरक चंद गोलेछा, महावीर तोगड़ा, शब्बीर अहमद, एड. मूल चंद बैरवा, युसूफ यूनिवर्सल, पंकज यादव, किशन फगोडिया नईमुद्दीन अपोलो एवं शिव राम मीणा आदि लोगों ने संबोधित किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि इस मौके पर हंसराज गाता, सत्यनारायण बलिया, रहमतुल्ला बैग, भारत कुमार वर्मा, रामलाल सैनीवाल, अशोक महावर, नसीम अंसारी, जावेद चिश्ती, शिवपाल खंडवा, कमरुद्दीन, रामलाल संडीला, हनुमान यादव, नरोत्तम लाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार यादव, जीवतराम यादव, रामदयाल गुणावत, मोहम्मद अतीक, मोहम्मद सलीम, राम लक्ष्मण, मनोज जैन, सलमान बावड़ी, शंकर लाल कच्छावा, तुलसीराम गुर्जर, फौजी राम मीणा, बजरंग लाल, पवन कुमार स्वामी, छोटू लाल मीणा, राहुल सुवालका, सुरेंद्र नगर, बंसीलाल, रामप्रसाद मीणा, शौकत हुसैन कायमखानी, हुसैन कायमखानी, शब्बीर अहमद, तेजकरण मीणा, हमीरमल चौधरी, रामप्रसाद मीणा, विक्रम सिंह, विनोद पुजारी, मोहम्मद कमर, पार्षद ताबीज, जसराम मीणा, आबिद मेव, घनश्याम मीणा, राम अवतार, प्रजापति, राजेश खटाना, गणेश लाल बैरवा, सुभाष मिश्रा, प्रकाश चंद धाकड़, शंकर लाल चौधरी, सवाई राम गुर्जर, फरीद खान टोपी वाले, देवीलाल गुर्जर, ब्रह्म प्रकाश गुर्जर, सद्दाम हुसैन बावड़ी, चेतराम गुर्जर, निजाम मोहम्मद, सीताराम जाट, सत्य प्रकाश, कैलाशचंद मीणा, राजू चौधरी, रामप्रसाद मीणा, राजेश मीणा, मोहनलाल मीणा, मणिन्द्र बैरवा एवं मो. अजमल आदि मौजूद थे।