


पोलियो दिवस के अवसर पर 30 जून रविवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पंचशील स्थित सीएचसी अस्पताल पर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का स्वागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ज्योत्सना रंगा ने तिलक लगाकर किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहता है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा एक जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाले दस्त नियंत्रण कार्यक्रम का आगाज किया। एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रामलाल चौधरी द्वारा इस विषय पर जानकारी दी गई।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिंदे स्वाति ने राष्ट्रीय टीकाकरण के स्टेटस से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत इस अवसर पर ग्रामीण ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.जसवंत सिंह, डीपीसी डॉ. मोहित देवल, डॉ. कुलदीप कविया, डॉ. ईश्वर नैनवानी, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. माया कौशिक, डॉ.पायल माथुर, डॉ. सोनल माथुर, डॉ. सौरभ, डॉ. सूरज यादव, सीएमएचओ कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारी किशन तंवर, नेशनल हेल्थ मिशन के जिला प्रोग्राम मैनेजर संतोष सिंह, डीएनओ सुखपाल चौधरी मनीष शर्मा, आईईसी/फ्लोरोसिस जिला समन्व्यक जितेन्द्र हरचंदानी, डब्ल्यूएचओ से शिखर श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आशा सहयोगीनियों द्वारा बच्चो को साथ ला कर पोलियों की दवा पिलवाकर सराहनीय कार्य किया कार्यक्रम का संचालन जिला आशा समन्वयक महेश बिहारी माथुर ने किया।