


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के तीस जून को टोंक आगमन की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, एसडीएम राहुल सेनी ने सभा स्थल कृषि उपज मंडी टोंक तथा हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। जिन्होंने व्यवस्था में जुटे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमन्त्री भजन लाल शर्मा रविवार को टोंक में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमन्त्री किसान सम्मान निधि समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा विशिष्ट अतिथि राज्य के सहकारिता राज्य मन्त्री गौत्तम कुमार दक, कृषि एवं ग्रामीण विकास मन्त्री डॉ.किरोडीलाल मीणा और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मन्त्री कन्हैया लाल चौधरी होंगे।
मुख्यमन्त्री भजन लाल शर्मा 30 जून को साढे ग्यारह बजे हैलीकाॅप्टर से जयपुर एयरफोर्ट से रवाना होकर खेल स्टेडियम टोंक हैलीपैड पहुंचेगें जहां से कार से पास ही स्थित कृषि मण्डी सभा स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमन्त्री शर्मा यहां राज्य स्तरीय मुख्यमन्त्री किसान सम्मान निधि समारोह में शामिल होंगे तथा राज्य के करीबन 65 लाख किसानों के खातों में मुख्यमन्त्री किसान निधि राशि का हस्तान्तरण करेंगे साथ ही किसानों एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगें।
मुख्यमन्त्री शर्मा यहां किसान निधि सम्मान समारोह में करीबन दो घण्टे रूकनें के बाद दोपहर 2 बजे खेल स्टेडियम पहुंच करके हैलीकाॅप्टर से वापस जयपुर के लिए रवाना हो जाएगें। मुख्यमन्त्री भजन लाल शर्मा के रविवार को टोंक आगमन संबंधी तैयारियां जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही है। जिसका शनिवार को जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, एसडीएम राहुल सैनी,पुलिस उपाधीक्षक राजेश विद्यार्थी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ सभास्थल एवं हैलीपैड का निरीक्षण किया साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। वहीं दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में मुख्यमन्.त्री भजनलाल शर्मा के स्वागत एवं कार्यक्रम में अधिकाधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए जनसम्पर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमन्त्री के स्वागत एवं योजनाओं आधारित होर्डिंग्स लगाए गए है साथ ही भाजपा के झण्डों से शहर सहित सभा स्थल को सजाया गया है। मेहता ने बताया कि टोंक जिले से करीबन पन्द्रह हजार से अधिक कार्यकर्ताओं एवं किसानों की भागीदारी का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।