


अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत अजमेर शाखा की बैठक शनिवार को जलदाय विभाग खंड 5 के कार्यालय में की गई । जिसमें प्रदेश कार्यकारणी के पर्यवेक्षक ओम प्रकाश चौधरी एवं सर्वेश्वर शर्मा के सानिध्यय में जिले के और शहर से 18 कर्मचारी महासंघ यूनिटों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को संयुक्त महासंघ एकीकृत की गतिविधियों की जानकारी दी गई। एकीकृत महासंघ के सदस्यों ने प्रान्तीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रस्ताव पास कर कांति कुमार शर्मा को एकीकृत महासंघ का 2 वर्ष के लिए जिला अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई। जिसका सभी सदस्यों ने ध्वनिमत द्वारा स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी के संगठन महामन्त्री सर्वेश्वर कुमार शर्मा ने कहा कि अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलो में एकीकृत महासंघ के चुनाव करवाये जा रहे है जिसमें अजमेर में कान्ती कुमार शर्मा को वापस 2 वर्ष के लिए जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुनाव कर एकीकृत महासंघ के सदस्यों द्वारा निर्वाचित किया गया है। नवनियुक्त एकीकृत महासंघ के जिलाध्यक्ष कान्ती कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी दिवस में राज्य सरकार से जो मांगे प्रस्तावित है उन्हे राज्य सरकार जल्द पूरा करे।
जिलाध्यक्ष शर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री से नौकरी में ठेका प्रथा को समाप्त करने की मांग करते हुए समान कार्य समान वेतन देने की बात कही । साथ ही पिछली सरकार में जो संविदा रूल-2022 का गठन किया गया उसे तुरन्त प्रभाव से समाप्त कर नए सिरे से संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कहा।
उन्होने बताया कि आगामी दिवस में प्रदेश के एकीकृत महासंघ के बैनर तले प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुलाकात कर कर्मचारियों की लम्बित मांगो पर ज्ञापन सौंपा जायेगा जिसमें पहली मांग राज्य कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों की बनी कमेटी खेमराज कमेटी की रिपोर्ट राज्य सरकार सार्वजनिक करें। दूसरी मांग राज्य सरकार से मांग की गई कि डीसी सामान कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए
तीसरी मांग राज्य सरकार से मांग की गई की विभिन्न विभागों में जो पद रिक्त पड़े अलग-अलग सोमवार के उनको तत्काल भरा जाए चौथी मांग राज्य सरकार से मांग की गई की तत्काल प्रभाव से सभी विभागों में जलदाय विभाग में कृषि विभाग में चिकित्सा विभाग में और शिक्षा विभाग में और अन्य विभागों में तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों की पदोन्नतियां तत्काल की जाए और ठेका पद्धति को बंद किया जाए।
पांचवी मांग ठेका पद्धति को बंद करके प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कर्मचारियों को भर्ती किया जाए। छठी मांग राजस्थान राज्य पद परिवहन निगम को राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए और ग्रेविटी पेंशन के जो पैसे भुगतान नहीं हो रहा है उसका तत्काल भुगतान कराया जाए सातवीं मांग राजकीय महाविद्यालय व राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर जो संविदा पर कर्मचारी वर्षों से लगे हुए हैं उन्हे नियमितकरण किया जाए साथ ही संविदा रुल-2022 को समाप्त किया जाए।
बैठक में प्रान्तीय कार्यकारणी के संयुक्त महामंत्री सर्वेश्वर कुमार शर्मा , ओम प्रकाश चौधरी, जिलाध्यक्ष कान्ती कुमार शर्मा , कैलाशचन्द मेहरा उपाध्यक्ष, भागचंद योगी महामंत्री , नवीन शर्मा कृषि अध्यक्ष कृषि स्नातक संघ , मोहनलाल बिलवाल , राजेंद्र शर्मा, बिरम सिंह रावत, सज्जन सिंह गुर्जर, रामलाल जी यादव , मकसूद अली, डॉ नवनीत जैन, सज्जन सिंह गुर्जर, जेल प्रहरियों में भवानी सिंह, सी पी सिंह' राजस्व मंडल से नवीन शर्मा , राजकुमार बाघमार, और नरेंद्र कुमार , राम सिंह रावत, मकसूद खान, प्रभु रावत , ओम प्रकाश , जयराम , गोपाल कृष्ण , अरविन्द शर्मा, धारा सिंह , विष्णु गौड़, विनोद नकवाल ,जलदाय विभाग जिला अध्यक्ष इत्यादि पदाधिकारी ने भाग लिया ।