Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने दी मंजूरी, जिलों के पुर्नगठन के लिए पूर्व आईएएस ललित की अध्यक्षता में कमेटी का गठन


मुख्यमंत्री शर्मा ने दी मंजूरी, जिलों के पुर्नगठन के लिए पूर्व आईएएस ललित की अध्यक्षता में कमेटी का गठन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में जिलों के पुर्नगठन के संबंध में एक समिति के गठन को मंजूरी दी है। पूर्व आई.ए.एस. ललित केपंवार की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी नए जिलों के पुर्नगठन के संबंध में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जिलों का पुनर्गठन करते हुए नवीन जिले सृजित किए गए थे। राज्य सरकार द्वारा गठित नवीन जिलों की प्रशासनिक आवश्यकताओं, वित्तीय संसाधनों सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा का फैसला किया गया था। हाल ही में इस सन्दर्भ में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति का गठन भी किया गया है। नवगठित कमेटी मंत्रिमण्डलीय उप-समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Previous
Next

Related Posts