Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी, उपराष्ट्रपति धनखड़ और कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र के अतिक्रमण भी हटाए, कोर्ट से स्टे वालों पर कार्रवाई नहीं


मुख्यमंत्री शर्मा के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी, उपराष्ट्रपति धनखड़ और कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र के अतिक्रमण भी हटाए, कोर्ट से स्टे वालों पर कार्रवाई नहीं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कामना फार्म हाउस और सांगानेर से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज के कार्यालय का अवैध निर्माण भी हटा दिया गया। 

भजनलाल शर्मा के खिलाफ सांगानेर से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज के कार्यालय पर शुक्रवार को जेडीए की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान कार्यालय के अगले हिस्से से लगभग डेढ़ सौ गज जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को हटाया गया। इसमें चारदीवारी और मैन गेट शामिल है। जबकि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़  के परिवार जिन्होंने अपने स्तर परअतिक्रमण हटाने का काम पूरा कर दिया।

जेडीए अधिकारियों के अनुसार आवासन मंडल की चार दिवारी से सड़क को 200 फीट चौड़ी की जाएगी। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई 150 से 160 फीट ही है। ऐसे में जेडीए की टीम ने सेक्टर रोड पर पिछले कुछ सालों में हुए 40 से 50 फीट तक अतिक्रमण को हटाया। इसमें कुल 690 निर्माण आ रहे थे। इनमें 15 से अधिक रेस्टोरेंट, 20 से ज्यादा मैरिज गार्डन, फार्म हाउस सहित 500 से ज्यादा दुकानें शामिल थीं।

जेडीए ने शुक्रवार को मंगल मंदिर सत्संग भवन आश्रम पर कार्रवाई नहीं की। जो विजय मंगल नगर न्यू सांगानेर रोड पर स्थित है। मंदिर प्रशासन को 48 घंटे में मूर्तियों को विधि विधान से हटाने का वक्त दिया है। इसके बाद जेडीए की टीम सेक्टर रोड में आ रहे मंदिर को हटाएगी।

जेडीए के उपायुक्त सुनील शर्मा ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ जेडीए की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब न्यू सांगानेर रोड से अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। इससे पहले अतिक्रमियों को नोटिस जारी कर स्वयं के स्तर पर अतिक्रमण हटाने के लिए 5 दिन का वक्त दिया था। जिन्होंने इस अवधि में निर्माण नहीं हटाए हैं, जेडीए की ओर से ऐसे निर्माण को हटाया जा रहा है।

जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन निरीक्षक त्रिभुवन कुमार वशिष्ठ ने बताया कि कार्रवाई जल्द ही पूरी होने वाली है। इसके बाद 6.5 किलोमीटर लंबी न्यू सांगानेर रोड पर सिर्फ कोर्ट से स्टे वाले कुछ निर्माण ही बचेंगे। इस पर भी विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts