Saturday, 29 August 2026

भारी बारिश का अलर्ट, अजमेर में नहीं बने जलमग्न के हालात, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत को लिखा पत्र


भारी बारिश का अलर्ट, अजमेर में नहीं बने जलमग्न के हालात, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत को लिखा पत्र

बारिश से पूर्व शहरी क्षेत्र में जल भराव से आमजन की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए पूर्व आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ ने गुरुवार को जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को पत्र लिख कर आग्रह किया है। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को पत्र के माध्यम से बताया कि मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष अजमेर में भारी बरसात का अलर्ट है, जिससे अजमेर के कई शहरी इलाकों में बरसात का पानी भरने की प्रबल संभावना है। इसलिए शहर के जिन क्षेत्रों में बारिश के पानी का भराव होता है, उन इलाकों का दौरा कर समाधान के स्थायी उपाय किए जाने की बेहद जरूरत है, ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और अजमेर शहरवासी राहत महसूस कर सके।

उन्होंने कहा कि  पिछले साल जब बारिश हुई और शहरी इलाके के जलमग्न के हालात बने, तब मेने खुद शहर के कई इलाकों का दौरा कर जलमग्न होने के भीषण हालात देखे थे, और सरकार और प्रशासन से राहत के उपयुक्त कदम उठाए थे। शहर के आनासागर चौपाटी के आसपास, वैशालीनगर, हाथी भाटा व अजमेर दक्षिण विधान सभा के कई क्षेत्रों में बरसात का पानी भरने से आमजन को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसलिए मेरा आपसे विशेष आग्रह है कि बारिश से पहले अजमेर शहरी क्षेत्र के जलमग्न होने वाले क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक कदम उठाने का श्रम करे। साथ ही शहर के बरसाती नालों की भी सफाई के लिए विशेष कार्यवाही किए जाने के जिला प्रशासन को निर्देश जारी करे, ताकि बरसात के मौसम में अजमेर शहरवासी को सुगम व आरामदायक जीवन के साथ राहत मिल सके।

Previous
Next

Related Posts