Saturday, 29 August 2026

सहकारिता राज्य मन्त्री गौत्तम दक ने किया दावा - विधानसभा उपचुनाव में सभी 5 सीटें जीतेंगी भाजपा, कांग्रेस अपनी जीत की गलतफहमी निकाल दें


सहकारिता राज्य मन्त्री गौत्तम दक ने किया दावा - विधानसभा उपचुनाव में सभी 5 सीटें जीतेंगी भाजपा, कांग्रेस अपनी जीत की गलतफहमी निकाल दें

सहकारिता एंव नागरिक उड्डयन राज्य मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा है कि राज्य की भजनलाल सरकार ने छह महिने में हमारी सरकार आने के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हमने कठोर कार्रवाई की है साथ ही किसानों के लिए बड़े फैसले लिए है जिनमें ईआरसीपी परियोजना राज्य हित में बड़ा फैसला लिया है। उन्होने राज्य की पिछली कांग्रेस शासित गहलोत सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने इस योजना में सिवाय बयानबाजी के कोई कार्य नही किया ।

सहकारिता एंव नागरिक उड्डयन राज्य मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने तीस जून को मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा के टोंक में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने बृहस्पतिवार कोटोंक आए थे। जिन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा पूर्व मन्त्री अशोक चांदना की तरफ से दिए गए  बयानों के मामले में पलटवार करते हुए कहा कि डोटासरा की भाषा और व्यवहार सबने उनके घर लाइव देखा है। तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार चली गई लेकिन अभी तक सत्ता की खुमारी नही उतरी है। वही सचिन पायलट और डोटासरा के विधानसभा उपचुनाव संबंधी कांग्रेस की जीत के दावों के मामले में हमला बोलते हुए सहकारिता राज्य मन्त्री गौतम दक ने कहा कि कोई गलतफहमी में न रहे उपचुनावों में पांचों सीटों से भाजपा के प्रत्याशियों की जीत होगी।

उन्होंने हाल ही में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से राज्य के शिक्षा मन्त्री मदन दिलावर तथा कोटा के पुलिस आईजी को लेकर दिए गए बयान तथा टिप्पणियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि डोटासरा जी अमर्यादित भाषा बोलते है,जिन्होंने कोटा में भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। गौत्तम दक ने कांग्रेस प्रदेशाघ्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि डोटासरा जी तथा कांग्रेस के नेताओ के मन से अभी सत्ता का मोह नही गया है अच्छा हो वह सकारात्मक तरीके से विपक्ष की भूमिका निभाएं।मंत्री गौतम दक ने सचिन पायलट को अपनी गलतफहमी देर किए जाने की नसीहत देते हुए कहा कि हम तो अपनी जगह पर है और भाजपा हमेशा धरातल पर है और काम की समीक्षा करती है। लेकिन कांग्रेस की तो सरकार जाते ही उनके नेताओं की बौखलाहट शुरू हो गई हैं।

भाजपा शासित राज्य सरकार के सहकारिता एवं उडडयन राज्य मन्त्री गौत्तम कुमार दक ने 30 जून को टोंक में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी सर्किट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं एव अधिकारियों की बैठक ली जिसके बाद ंमुख्यमंत्री के सभा स्थल उपज मण्डी  एवं हैलीपैड का भी निरीक्षण किया।जिनके साथ जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा ,भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ,निवाई विधायक रामसहाय वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts