Saturday, 29 August 2026

अंतर्राष्ट्रीय नशा और तस्करी विरोधी दिवस “ के अवसर पर एनसीबी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमऔर नशा मुक्ति का लिया संकल्प


अंतर्राष्ट्रीय नशा और तस्करी विरोधी दिवस “ के अवसर पर एनसीबी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमऔर नशा मुक्ति का लिया संकल्प

26 जून को  “अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं तस्करी विरोधी दिवस ” के दिन एन सी बी जयपुर ज़ोनल यूनिट के द्वारा आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “ओपन थिएटर , सेक्टर -2 , विद्याधर नगर “ में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एनसीबी जयपुर के क्षेत्रीय निदेशक घनश्याम सोनीऔर एडीजी (एसओजी) वीके सिंह  , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत,सहायक निदेशक (एनएसीआईएन) ललित पालीवाल औरअशोक वर्मा अतिरिक्तनिर्देशक वीके शर्मा,जनसमस्या निवारण मंच अध्यक्ष सूरज सोनी और  नव विकल्प संस्थान अध्यक्ष हरीश भूटानी उपस्थित रहे ।  

​​इस मौके पर घनश्याम सोनी और वीके सिंह ने आम जन को ड्रग्स के नशे के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जानकारी दी । उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास यह है कि नशे की प्रवृत्ति से प्रभावित लोगों को ध्यान में रखते हुए उन्हें नशे से दूर करने के लिए जागरूक करें। हमारा दायित्व है कि हम इस संदेश को पूरे समाज तक पहुँचाए। हम सभी इसी समाज से जुड़े हुए हैं । "नशे से आजादी", "जीवन को हां कहें, ड्रग्स को ना "के ध्येय वाक्य को हमेशा ध्यान में रखें ।

​​कार्यक्रम के दौरान “ राजस्थान हिप हॉप सायफर “ समूह के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी । इस मौके पर लगभग सैंकड़ों लोगों ने बारिश की फुहारों के बीच जयपुर को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया

Previous
Next

Related Posts