


प्रधानमंत्री आवास योजना को 9 वर्ष पूर्ण होने पर अजमेर नगर निगम द्वारा लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में अजमेर नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा, उप महापौर नीरज जैन उपायुक्त (प्रशा) श्रीमती राजलक्ष्मी गहलोत, उपायुक्त (विकास) श्रीमती कीर्ती कुमावत, कार्यालय अधीक्षक प्रेमलता और अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश ढींढवाल उपस्थित थे।
अधिशाषी अभियंता ढींढवाल द्वारा विस्तारपूर्वक इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना में जिस व्यक्ति की आमदनी सालाना 03 लाख से कम है तथा स्वंय का कच्चा मकान या एक कमरा ही निर्मित है, भारत सरकार द्वारा उस व्यक्ति 1.50 लाख का अनुदान दिया जाता है।
महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा द्वारा लाभार्थियों को बताया कि इस योजना का पूर्ण लाभ उठाए क्योकि 1.50 लाख आपको वापिस नही लोटाने और आप गर्मी व बरसात के थपेड़ो से बचने के लिए अपने बच्चो के लिए पक्के मकान बनाए। नगर निगम अजमेर ने अब तक 403 लाभार्थियों को लाभान्वित किया है।
उप महापौर नीरज जैन ने लोगो से संवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस योजना को 9 वर्ष पूर्व शुरूआत की थी। जिसका लाभ करोड़ो गरीब लोगों को दिया।