


लोकसभा का अध्यक्षओम बिरला ने लोकसभा में आपातकाल की निंदा की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान किया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रस्ताव रखते ही पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आपातकाल के दौरान जान गंवाने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा। सत्ता पक्ष के सांसदों ने मौन रखा, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के सांसद हंगामा करते रहे।
कांग्रेस सांसदों का आरोप था कि लोकसभा अध्यक्ष भाजपा का एजेंडा चला रहे हैं। मौन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार तक के लिए संसद को स्थगित कर दिया।