एनडीए से लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओम बिरला ने 26 जून बुधवार को मतदान से पहले अपने सरकारी निवास पर पूजा की। पूजा के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। ओम बिरला ने संसद भवन के लिए रवाना होने से पूर्व ईश्वर से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया।