


जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार आरके चौधरी का मंगलवार 25 जून की रात करीब 8.30 बजे निधन हो गया । वह लम्बे अरसे से अस्वस्थ थे । उनकी पार्थिव देह की अंतिम यात्रा उसके जयपुर स्थित निवास स्थान डी-40 चौमू हाऊस से बुधवार , 26 जून को लाल कोठी स्थित श्मशान स्थल पर जाएगी और अंतिम संस्कार किया जाएगा ।
चौधरी ने अजमेर में पत्रकारिता की अपनी लम्बी पारी खेली थी । वह 90 के दशक में यूनीवार्ता के संवाददाता रहे । 2 अप्रैल , 1986 को अजमेर के पत्रकारों ने पालेकर अवार्ड को लागू करने की मांग को लेकर एक आंदोलन किया था । उस दौरान लाठीचार्ज हुआ और स्वर्गीय आरके चौधरी भी लाठीचार्ज से घायल हो गए थे । वह अजमेर जिला पत्रकार संघ के महासचिव भी रहे । राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही ।