


टोंक पुलिस थाना कोतवाली क्षैत्र में मोटर साईकिल चोरों की गैंग के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी की मोटरसाईकिले खरीदने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चुराई गई 12 मोटरसाईकिले बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक संंजीव नैन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक सरिता सिंह, वृत्ताधिकारी टोंक राजेश विद्यार्थी के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी भंवर लाल के नेतृत्व में टीम गठित करके इलाका थाना कोतवाली में दिनों-दिन हो रही मोटर साईकिल चोरी के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर मोटर साईकिल चोरी करने वाले व चोरी की मोटर साईकिले खरीदने वाले पांच आरोपी नवल पुत्र बाबूलाल सैनी (20) निवासी सोनवा थाना मेहन्दवास, विकास उर्फ कालू पुत्र प्रेमलाल बैरवा (21) निवासी मोरडा थाना मेहन्दवास, सादिक उर्फ गुड्डू पुत्र आमिन बेग मुसलमान (40) निवासी गरमपुरा मस्जिद के पास लाखेरी थाना लाखेरी जिला बून्दी, हफीज पुत्र ईसराईल कुरैशी (33) निवासी बड़स नल वाली कस्बान बावड़ी थाना कोतवाली टोंक एवं दानिश पुत्र मो. अतीक मुसलमान (32) निवासी मोहल्ला शोरगरान थाना कोतवाली टोंक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 12 मोटर साईकिले बरामद की गई।
कोतवाली थानाधिकारी भंवर लाल ने बताया कि मुख्य आरोपी नवल सैनी मुख्यत: नेहरू पार्क, हेमू सर्किल, किदवई पार्क के आस-पास क्षैत्र में रैकी करता व मोटर साईकिल खड़ी करने वालों पर निगरानी रखकर उनके जाने के बाद मास्टर चाबी से लॉक खोलकर मोटर साईकिल चुरा लेता व अपने जानकारी मित्रों को लाखेरी बून्दी व अन्य स्थानों पर ले जाकर बेच देता।
कोतवाली थानाधिकारी भंवर लाल ने बताया कि कोतवाली थाना क्षैत्र में बढ़ रही मोटर साईकिल चोरियों के मामलेे को गम्भीरता से लेते हुए मोटर साईकिलों व चोरों की तलाश हेतु थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। मोटर साईकिल व आरोपियों की तलाश के लिए गठित टीम द्वारा इलाका थाना क्षैत्र में आसूचनाओं चोरी करने वाले व चोरी की मोटर साईकिले खरीदने वाले आरोपियों को चिन्हित किया गया तथा आरोपियों का सही सत्यापन कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से 12 मोटरसाईकिले बरामद की गई।