


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सम्भावित 30 जून को टोंक कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता सहित अन्य नेताओं ने कृषि मंडी का जायजा लिया जिनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ,टोंक उपाधीक्षक राजेश विद्यार्थी, एस डी एम टोंक राहुल सेनी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री शर्मा के टोंक आगमन को लेकर क़ृषि मंडी परिसर का प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिलाध्यक्ष अजित सिंह मेहता, विजय बैसला, खैमराज मीणा, गणेश माहुर, दीपक संगत ,सतीश चंदेल आदि ने जायजा लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा राज्य के 65 लाख किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की राशि का हस्तांतरण टोंक से राज्यस्तरीय कार्यक्रम से ही शुरुआत करेंगे।