


भाजपा राजस्थान के प्रदेश मंत्री डॉ.मिथलेश गौतम ने कहा कि बिना मंत्री परिषद की बैठक के इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 में आपातकाल लागू किया यही मानसिकता आज भी कांग्रेस सहित ईडी गठबन्धन की है।जिसने लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया।
डॉ.मिथलेश गौतम ने मंगलवार को टोंक भाजपा की तरफ से आपातकाल के मीसा बंदियों के सम्मान समारोह ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के शासन में एक भी ऐसा कार्य संविधान के खिलाफ नहीं है लेकिन कांग्रेस की मानसिकता शुरू से ही रही है आपातकाल इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद अब तक 75संविधान संशोधन किए है ,इतना ही नहीं मीडिया के लिए संसद की कार्यवाही मामले में प्रतिबन्ध लगाया गया है । उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि कार्यकर्ता आमजन में कांग्रेस की गलत नीतियों को पहुंचाएं।
भाजपा प्रदेश मंत्री गौतम ने कहा आपातकाल का वही काम आज सोनिया गांधी, राहुल गाँधी और्र इंडी गठबंधन कर रहा है इन्होने झूंठ की राजनीति करते हुए देश को पीछे धकेलने का काम किया और इनके फैलाये झूठ के कारण भाजपा को 241 सीटों पर संतोष करना पड़ा।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने समारोह की अघ्यक्षता करते हुए आपातकाल को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने के गौरव के पीछे ऐसे असंख्य आपातकाल में जेल गए कार्यकर्ताओं के बलिदान से मिला है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हाल ही लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने जैसे दुष्प्रचार किया ताकि भाजपा 400 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।
मेहता ने कहा कि अभी सामने काफी चुनौतियंां है, जल्दी ही हमें देवली-उनियारा विधानसभा का उप चुनाव, जिला पंचायत परिषद फिर नगर निकाय चुनाव जैसे कई मोर्चा पर लड़ना है और इस लड़ाई के लिए हमें एकजुट होकर डबल इंजन की भजनलाल सरकार को मजबूत बनाना है।
उन्होंने मुख्यमन्त्री शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हाल ही में मुख्यमन्त्री ने राजस्थान के मीसा बन्दियों को 20 हजार रूपए पेंशन एवं 4हजार रूपए चिकित्सा सहायता प्रति महिने दिया जाना शुरू किया है। जिससे मीसा बन्दियों को आर्थिक संबल मिलने लगा है।
समारोह में जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर,सतीश चंदेल,पूर्व जिला महामंत्री दीपक संगत,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता, भाजपा दीनदयाल शहर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र जैन,श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ,भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की संयोजिका नीलिमा आमेरा,भाजपा महिला मोर्चा टोंक की जिला संयोजक अंजली गुप्ता,जूली शर्मा, बीना छामुनिया आदि ,संत कुमार जैन, पंडित महावीर शर्मा, विक्रम सिंह गुर्जर, खेमराज मीणा,पंडित पवन सागर,ओम प्रकाश गुप्ता, अबूबकर नकवी,अशोक कासलीवाल,जयनारायण वर्मा,इंदु शेखर शर्मा रमेश गढ़वाल, पुष्पेंद्र जैन राम गोपाल ,भजन ,लक्ष्मी नारायण यादव ,रामजस चैधरी ,गजराज सिंह, विष्णु चावला, शिवराज चावला ,बादल साहू, मुकेश कश्यप, अमजद अली ,रोहित कुमावत,मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा, सह प्रभारी प्रियवीर सिंह, पार्षद हकीकत सौदा, गौरव चारण,चेतन जैन, नरेंद्र अजमेरा, सीताराम चावला,विष्णु चावला,विश्वजीत राठौर,भवानी सैनीरोहित कुमावत आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
समारोह में मीसा बंदी दिनेश गोत्तम,हरदेव गुर्जर,गोपाल नायक पटवारी,हितेश कुमार,भंवर लाल गुर्जर,शंकर लाल ठाडा,श्याम बाबू नामा,भगवती देवी महावर,लाड देवी आदि को भाजपा का दुपटटा,शाॅल ओढा करके एवं माला पहना करके तथा भगवान श्रीराम लला की तस्वीर भेंट करके सम्मानित किया।