Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस राज में बन्द हुई मीसा बंदियों की पेंशन फिर से शुरू,टोंक जिले के 29 को मिल रहा आर्थिक संबल


कांग्रेस राज में बन्द हुई मीसा बंदियों की पेंशन फिर से शुरू,टोंक जिले के 29 को मिल रहा आर्थिक संबल

भाजपा शासित भजनलाल शर्मा की सरकार ने कांग्रेस शासन में बंद की मीसा बंदियों की पेंशन फिर से शुरू किए जाने के बाद मीसा बंदियों की आंखों में खुशी  की झलक दिखाई दी है। टोंक जिले के मीसा बंदियों ने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते  हुए कहा है कि इससे मीसा बंदियों को न सिर्फ आर्थिक संबल मिलेगा बल्कि समाज मे सम्मान भी मिलेगा।

राज्य में वर्ष 2014 में पहली बार तत्कालीन भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मीसा बंदियों के लिए पेंशन योजना शुरू की थी। इस पेंशन योजना से टोंक जिले के 37मीसा बंदियों तथा उनकी आश्रित पत्नियों को पेंशन मिल रही थी। लेकिन वर्ष 2019 में राज्य में कांग्रेस की सरकार आते ही मीसा बंदियों की पेंशन बंद की गईं ।लेकिन हाल ही पिछले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिर से मीसा बंदियों की पेंशन शुरू किए जाने के बाद यह पेंशन मिलना शुरू हो गई है। टोंक जिले में वर्तमान में 29मीसा बंदियों तथा उनकी आश्रित पत्नी को पेंशन मिल रही है।वही टोंक जिले के पांच मीसा बंदियों को आश्रित पत्नियों को पेंशन दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

वर्ष1975 में तत्कालीन इंदिरा कांग्रेस सरकार के समय देश में लगाए गए आपातकाल की पीडाओं को झेल चुके मीसा बंदी आज भी उस समय की जेल में दी गईं पीड़ाओं को याद करते है तो उनकी रूह कांप उठती है। आपातकाल में जेल गए कई मीसा बंदियों को सरकारी नौकरियों से हाथ धोना पड़ा तो कई व्यापारियों के रोजगार छीन गए ऐसी हालत में मीसा बंदियों को जेल से रिहा होने के बाद अपनी आजीविका के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। राज्य के ऐसे मीसा बंदियों की पीड़ा को समझते हुए एवं स्वाभिमान की जिंदगी जीने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछली कांग्रेस सरकार में बंद की गईं मीसा बंदियों की पेंशन योजना को फिर से बहाल किए जाने का निर्णय लिया है।

मंत्रिपरिषद की बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के संकल्प पत्र को राज्य सरकार के नीतिगत दस्तावेज के रूप में न केवल स्वीकृति प्रदान की  बल्कि संकल्प पत्र के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेषाधिकारी की नियुक्ति का निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री ने राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि को बहाल किए जाने का फैसला लिया लेते हुए इन लोकतंत्र सेनानियों को 20 हजार रूपये मासिक पेंशन तथा 4 हजार रूपये की मासिक चिकित्सा सहायता राशि शुरू की गई।

जिला कोषाधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि टोंक जिले में कुल 29 मीसा बंदियों तथा उनके आश्रित पत्नियों को वर्तमान में पेंशन मिल रही है ।उन्होंने बताया कि इनमें 24मीसा बन्दी तथा 5मीसा बंदियों की आश्रित पत्नियां शामिल है । उन्होंने बताया कि मीसा बंदियों में 13ऐसे मीसा बंदी है जिनको राज्य सरकार की तरफ से सरकारी सेवा की पेंशन के साथ ही चिकित्सा सहायता मिल रही है ऐसे मीसा बंदियों को 20हजार रूपए की राशि मीसा बन्दी पेंशन अलग से मिल रही है ,इनके अलावा 16मीसा बन्दी है जिनको किसी तरह की सरकार की तरफ से कोई चिकित्सा सहायता नहीं मिल रही उनको 20हजार रूपए मीसा बन्दी पेंशन के अलावा 4हजार रूपए चिकित्सा सहायता राशि अतिरिक्त मिल रही है।

देवली  निवासी दिनेश गोत्ताम का कहना है कि 

देश में आपातकाल के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी।

यदि इस संघर्ष को लोकतंत्र की आजादी का संग्राम कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति हो होंगी। क्योंकि आपातकाल मे अंगे्रजो के समय दी जाने वाली यातनाओं से कोई कम नहीं थी,सिर्फ फर्क था उस समय अग्रेजी हूकूमत थी तो आपातकाल में कांग्रेस की इंदिरा सरकार थी।

टोंक निवासी श्यामबाबू नामा का कहना है कि हाल ही में राज्य सरकार की तरफ से मीसा बंदियों की पेंशन फिर से बहाल की गई  है स्वागत योग्य है। पिछली कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक कारणों से बंद की थी लेकिन अब शुरू होने से आपातकाल में जेलों में बंदियों को पेंशन मिलने से आर्थिक मदद मिल रही है।

टोंक जिले के लोकतंत्र सैनानियों (मीसा बंदी)इनको मिल रही  पेंशन 

1- महावीर प्रसाद शर्मा पुत्र लादूराम निवासी विस्थापित कॉलोनी छाण टोंक 

2- देवेन्द्र कुमार जैन पुत्र हरिनारायण जैन निवासी जैन नसिया, मन्दिर के सामने निवाई 

3- मोतीलाल शर्मा उर्फ  महेश पुत्र श्री बजरंगलाल निवासी 50 ज्योतिबा नगर टोंक । 

4-चन्द प्रकाश पुत्र मूलचन्द जाति महाजन निवासी मंगल किराणा स्टोर, भूमि विकास बैंक के सामने उनियारा टोंक ।

 5-दिनेश गौतम पुत्र स्व0 श्री बदरी लाल शर्मा निवासी बस स्टेण्ड के बाहर वार्ड 14 देवली टोंक।

6-भंवरलाल अग्रवाल पुत्र रामनिवास निवासी आईसीआईसीआई  बैंक के पास निवाई जिला टोंक। 

16- बद्रीलाल माली पुत्र चेता माली निवासी ग्राम पचाला तह उनियारा जिला टोंक ।

7-भंवरलाल गुर्जर पुत्र रामनारायण गुर्जर निवासी ग्राम सोनवा तहसील व जिला टोंक । 

8- श्यामबाबू नामा पुत्र पीरू लाल नामा मन्दिर के पास छीपो का मोहल्ला पुरानी टोंक।

9- ज्वाला प्रसाद माली पुत्र किशना राम निवासी घाटी रोड मालपुरा। 

10- बलभद्र सिंह नरूका पुत्र जगनाथ सिंह निवासी वार्ड 11 गणेशजी के मंदिर के पास उनियारा।

11-राजेन्द्र कुमार अग्रवाल पुत्र चन्दन मल जैन सब्जी मण्डी के सामने टोडारायसिंह । 

12-वेदप्रकाश कुर्मी पुत्र मदन लाल बहोरा निवासी गौरव एन्टर प्राइजेज शाहपुरा बालाजी के पास टोडा रायसिंह पोस्ट गणेती जिला टोंक । 

13- पुरुषोतम शर्मा पुत्र गुलाब शंकर शर्मा निवासी पुराना बस स्टेण्ड, टोडारायसिंह । 

14- रामस्वरूप शर्मा पुत्र रामनारायण निवासी प्लाट न 8 कल्याण नगर टोंक रोड जयपुर।

15- शंकर लाल ठाड़ा पुत्र शान्ति लाल ठाड़ा निवासी बृज भवन वार्ड 11 उनियारा 

16- गोपाल लाल नायक पुत्र चन्दा लाल निवासी ताज कॉलोनी टोंक।  

17 हरदेव गूर्जर पुत्र अम्बा लाल निवासी पोस्टल स्टाफ  कॉलोनी मुख्य डाकघर टोंक। 

18- रमेशचन्द गुप्ता पुत्र रामस्वरूप निवासी 60 रघुनाथपुरी प्रथम श्योपुर रोड सांगानेर जयपुर। 

19- दशरथ कुमार स्वर्णकार पुत्र मिश्रि लाल निवासी बनेठा।  

20- हितेश कुमार पुत्र भोजराज सिंधी निवासी सिविल लाईन टोंक।

21ज्ञानचंद जैन पुत्र चिरंजीलाल जैन निवासी भगतसिंह कोलोनी निवाई

22 मोहनलाल गुप्ता पुत्र गोविंदराम गुप्ता निवासी कृष्णा कॉलोनी टोंक रोड पुराने थाने के पीछे सांगानेर जयपुर

23 अमीचंद सैनी पुत्र रामदेव मली निवासी मालियों का मोहल्ला वार्ड नंबर 21मालपुरा

24 गोपाल नायक पुत्र चंदा नायक निवासी ताज कॉलोनी बस डिपो के सामने टोंक

लोकतंत्र सेनानियों की आश्रित पत्नियां जिनको पेंशन मिल रही है 

1 श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद शर्मा निवासी टो डा रायसिंह

2 श्रीमती तारा देवी पत्नी रामधन माहुर निवासी टोंक 3 श्रीमती लाड़ देवी पत्नी बद्रीलाल निवासी बांसो का तबेला उनियारा

4 श्रीमती भगवती देवी पत्नी रामरतन कोली निवासी गांधी पार्क टोंक 

5 श्रीमती विमला देवी पत्नी बाबूलाल निवासी जयपुर

Previous
Next

Related Posts