Saturday, 29 August 2026

भजनलाल सरकार से न तो सत्ता संभल रही न ही जनता को पानी, बिजली मिल पा रही: डोटासरा


भजनलाल सरकार से न तो सत्ता संभल रही न ही जनता को पानी, बिजली मिल पा रही: डोटासरा

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य की भजनलाल सरकार से न तो कानून व्यवस्था संभल रही न ही बिजली,पानी मिल पा रहा। राज्य की भाजपा सरकार महिला अत्याचार हो या युवाओं व किसानों को समस्याएं हो उनको हल करने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में बिजली और पानी को लेकर जनता में त्राहि -त्राहि मची है।

उन्होंने हाल ही नीट पेपर लीक मामले में केंद्र की भाजपा गठबन्धन की एनडीए सरकार को कोसते हुए कहा कि 24लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया जिसमें राजस्थान के पौने दो लाख बच्चे भी शामिल है जिनके परिजन आए दिन धरने प्रदर्शन करके अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे है। लगाओउन्होंने कहा कि पेपर लीक को लेकर अब तक जो भाजपा डींगे हांकती थी आज युवाओं के भविष्य को लेकर चुप है जिससे पता चलता है कि सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही पेपर लीक मामले में घड़ियाली आंसू बहाती थी ।डोटासरा ने कहा कि बिहार में भाजपा एनडीए  गठबंधन की सहयोगी पार्टी की सरकार है इस मामले में सीबीआई की जांच की बात कहती है दो एफआईआर दर्ज हो चुकी तो नीट की परीक्षा रद्द क्यों नहीं की,आज पूरे देश का युवा आक्रोशित है।

डोटासरा ने राजस्थान की भाजपा शासित भजन लाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार ने 6 महीने में एक भी काम नही किया सिर्फ भ्रमण ,भ्रमित और  भाषण देने के अलावा  एक ढेले का भी काम नहीं हुआ ।उन्होंने कहा कि सरकार में मुख्यमंत्री के पास जाओ तो कहा जाता है सीएस के पास जाओ।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में बिजली और पानी के संकट के बीच कोंग्रेस जनता के साथ खड़ी है और समस्याओं के निवारण के लिए हम सड़क से लेकर विधानसभा तक सरकार को जगाने का काम करेंगे ।वही प्रदेश में पांच विधानसभा सीटो के होने वाले  उपचुनावों को लेकर  डोटासरा ने कहा कि पांचों सीटे इंडिया अलायंस की है और हम पांचों सीटों पर जीत हासिल करेंगे।हमने इन सीटों पर कमेटियां बना दी है।

डोटासरा ने शिक्षा मन्त्री मदन दिलावर को  लिया आडे हाथों ,कहा- सलाखों के पीछे होना चाहिए ऐसे मन्त्री को

डोटासरा ने राजस्थान की भजन लाल सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा और आरएसएस ने अपनी मानसिकता का परिचय देते हुए ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया हुआ है जिसके खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हो जिसने अपनी गिरफतारी की रोक के लिए हाईकोर्ट से स्टे ले रखा हो, उसकी हिस्ट्रीशीट खुलनी चाहिए, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड हो। कांग्रेस की तरफ से हम प्रयास करेंगे कि हाईकोर्ट जल्दी ही सुनवाई करके स्टे को हटाए और ऐसे  मंत्री जेल की सलाखों के पीछे हो।

शिक्षा मंत्री है अपराधी प्रवृत्ति का,यह दुर्भाग्यपूर्ण: टीकाराम जूली

कोटा में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के साथ जा रहे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने कहा कि यह राजस्थान का दुर्भाग्य है कि शिक्षा जो सबसे महत्वपूर्ण विषय है उस मंत्रालय का मंत्री एक ऐसे व्यक्ति को बनाया हुआ है जो अपराधी प्रवृत्ति का है। जो रोज बयान बदलता है कुछ भी बोलता है। वही टीकाराम जुली ने प्रदेश में बिजली और पानी संकट मामले में  सरकार पर नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है। 

जुली ने उप चुनावो में प्रदेश में सभी पांच सीटो पर जीत का दावा किया है ।जयपुर से कांग्रेस बिजली व पानी संकट को लेकर कोटा में आयोजित  धरना प्रदर्शन में जाते समय पक्का बन्धा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामबिलास चैधरी सहित कांग्रेस  कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ओर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का  स्वागत किया ।

Previous
Next

Related Posts