Saturday, 29 August 2026

पीसफुल योग संस्थान जयपुर द्वारा तराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षणार्थी एवं प्रतिभागियो को स्मृति चिन्हं एंव प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित


पीसफुल योग संस्थान जयपुर द्वारा तराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षणार्थी एवं प्रतिभागियो को स्मृति चिन्हं एंव प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

पीसफुल योग संस्थान जयपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम ऑफिसर्स कैम्पस विस्तार, जयपुर में स्थित अपने केन्द्र पर किया । 

इस कार्यक्रम में विभिन्न योग आसनो का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएएस अधिकारी नरेन्द्र वर्मा और विकास समिति के अध्यक्ष एवं ऑल इण्डिया ब्राह्मण फेड्रेशन के राष्ट्रीय सचिव व प्रान्तीय उपाध्यक्ष सीसीआई रमेश औझा, रिटायर कर्नल श्रीचन्द भाखर एवं ओमप्रकाश मुण्डोतिया, राजेश सैनी एवं पीसफुल योग संस्थान के संस्थापक श्याम मुण्डोतिया एवं निदेशक शंकर लाल मुण्डोतिया के द्वारा संस्था के प्रशिक्षणार्थी एवं प्रतिभागियो को स्मृति चिन्हं एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । 

कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये योग की विभिन्न पदतियो के बारे में बताया अंत में केन्द्र के संचालक श्याम मुण्डोतिया एवं निदेशक शंकर लाल मुण्डोतिया द्वारा आगुन्तुओ को धन्यवाद दिया।

Previous
Next

Related Posts