


लोकसभा में सोमवार को सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ दिलाई। जैसे ही शपथ के लिए नरेंद्र मोदी का नाम पुकारा गया लोकसभा में मौजूद एनडीए के सांसदों ने मेज थपथपा कर उनका अभिवादन किया और मोदी - मोदी के नारे लगाए।