


राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में वरिष्ठ सांसद भर्तृहरि महताब को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनकर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही संसदीय मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल मौजूद रहे।