


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में उपचार ले रहे पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल की कुशलक्षेम पूछी। देवनानी ने उनके उपचार की जानकारी ली और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बुधवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के अस्वस्थ होने पर हॉस्पिटल पहुंच कर कुशलक्षेम पूछी व स्वस्थ होने की कामना की।