


अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की तरफ से भूटान में भूटान समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे टोंक जिले की नटवाडा सरपंच नीता कंवर को सम्मानित किया ।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दुनिया में योग का महत्व बताने के बाद घोषित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दिवस 21जून को योग की गूंज सुनाई दी गई।सम्मेलन में योग दिवस मनाया गया ।
सरपंच नीता कुमारी ग्राम ने भारत और भूटान के योग देवों की तिथि का महत्व बताया।
भारत भूटान सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में भूटान देश के शीर्ष धर्म गुरू रिनपोछे साग्वे दोरजी, भूटान देश के पूर्व प्रधानमंत्री किगजेग दोरजी व पूर्व मंत्री लोकनाथ शर्मा ने ग्राम पंचायत नटवाड़ा सरपंच नीता कंवर नटवाड़ा को सम्मानित किया।कार्यक्रम में लोकनाथ शर्मा पूर्व अर्थ मंत्री भूटान सरकार , किंग जेंग दोरजी पूर्व प्रधानमंत्री भूटान सरकार ,सागै दोरजी धर्म गुरु भूटान सरकार,न्यायमूर्ति दासों रिनजिन पेनजुर पूर्व मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय भूटान मौजूद थे ।