Saturday, 29 August 2026

टोंक जिले को सड़क,शिक्षा,औद्योगिक विकास के लिए मिले बजट: सरोज बंसल


टोंक जिले को सड़क,शिक्षा,औद्योगिक विकास के लिए मिले बजट: सरोज बंसल

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से 8 सिविल लाइन मुख्य मंत्री आवास में निवाई -पीपलू के विधायक रामसहाय वर्मा, ज़िला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल ने मिलकर आगामी बजट में टोंक ज़िले में औद्योगिक विकास, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, उपखण्ड एवं तहसील व पंचायत स्तर स्तर  पर खेलो के विकास के लिए पर्याप्त बजट स्वीकृत करने के लिय मांग पत्र सोपा। 

जिला प्रमुख सरोज बंसल ने  पंचायतो को भी विकास कार्यो के लिए पर्याप्त बजट दिए जाने कि मांग की । जिलाप्रमुख सरोज बंसल ने  मुख्यमंत्री  को अवगत करवाया कि टोंक जिले का पर्यटन सर्किल बनाकर विकसित किया जाएं जिसमे टोडारायसिंह ,बीसलपुर मिनी पुष्कर मांडकला,ककोड़ हाथी भाटा ,आमली सफ़ारी होते हुए सवाई माधोपुर तक पर्यटन सर्किल बनने से जिले का विकास होगा।

Previous
Next

Related Posts