Saturday, 29 August 2026

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंंत्री ने ली महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठक विकास कार्य व समस्या के निदान के लिए कार्य योजना बनाकर उसे अमल में लाए: यादव


केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंंत्री ने ली महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठक विकास कार्य व समस्या के निदान के लिए कार्य योजना बनाकर उसे अमल में लाए: यादव

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंंत्री भूपेंद्र यादव ने सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंंत्री (स्वतंत्रा प्रभार) संजय शर्मा भी मौजूद रहे। 

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंंत्री यादव ने अलवर में सुचारू पेयजल आपूर्ति, सरिस्का अभयारण्य, भिवाडी में जलभराव की समस्या एवं अलवर जिले के समग्र विकास के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर फीडबैक लिया। 

उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग विकास कार्यों एवं समस्याओं के निदान हेतु रोडमैप तैयार करे। उन्होंने अलवर शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर जलदाय विभाग के अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि अलवर शहर की पेयजल आपूर्ति नगर विकास न्यास के परिक्षेत्रों के आधार पर कार्य योजना तैयार करे जिसमें घरेलू पेयजल के साथ-साथ संस्थागत जल व्यवस्था को भी समाहित किया जावे। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर जिले की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था व जल संरक्षण एवं भूजल रिचार्ज आदि विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सरिस्का अभयारण्य के समग्र विकास पर वन विभाग के अधिकारियों से फीडबैक लेकर निर्देश दिये कि सरिस्का अभ्यारण्य के विकास व संरक्षण आदि से जुड़े प्रत्येक पहलू पर कार्य योजना बनाएं। उन्होंने भिवाड़ी में जल भराव समस्या के निराकरण के संबंध में उन्होंने नगर परिषद भिवाड़ी, रीको, डीआईसी, प्रदूषण मंडल व संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लेकर समन्वित कार्य योजना बनाने पर जोर दिया। 

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंंत्री भूपेंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले के विकास कार्यों व आमजन की समस्याओं के निराकरण के संबंध संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि अलवर जिले के समग्र विकास एवं समस्याओं के निदान के लिए नियमित तौर पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएगी। 

बैठक में ज़िला प्रमुख बलबीर छिल्लर, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव तन्मय कुमार,सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।  

Previous
Next

Related Posts